'धमकियां परेशान करने वाली', Arjun Bijlani की पत्नी नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर हुआ बवाल, एक्टर ने मांगी माफी

Arjun Bijlani Post On Wife Neha T-shirt Controversy: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी की टीशर्ट पर विवाद हो रहा है, जिस पर अब एक्टर ने पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है।

Arjun Bijlani Post On Wife Neha T-shirt Controversy: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और नेहा स्वामी (Neha Swami) इन दिनों विवादों में हैं। बीते दिनों नेहा स्वामी एक इवेंट में टी-शर्ट पहने हुए स्पॉट हुईं, जिसे देख मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। नेहा स्वामी की टीशर्ट पर 'अल्लाह' लिखा हुआ था। नेहा और अर्जुन बिजलानी पर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा, जिस वजह से दोनों खूब ट्रोल हुए। वहीं, अब अर्जुन बिजालनी ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने माफी मांगी है। साथ ही ये भी कहा है कि उन्हें मिल रही धमकियां स्वीकार्य नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'अपने 2 दिन और उनके...' शो से बाहर आते ही Nakul Dhull ने इंटरनेट पर काटा भौकाल, किया ऐसा पोस्ट

arjun bijlani neha swami

arjun bijlani neha swami (photo credit0 instagram)

    अर्जुन बिजलानी ने दी सफाई

    अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऑफिशियली बयान शेयर किया है। इसमें कपल ने कहा, 'हम नेहा स्वामी बिजलानी से जुड़ी मौजूदा स्थिति और हाल ही में उनके द्वारा पहनी गई उस टी-शर्ट को लेकर बात करना चाहते हैं, जिस पर पैगंबर के बारे में उर्दू में कुछ शब्द लिखे हुए थे। नेहा जब यह टी-शर्ट पहन रही थीं, तब वह इस पर लिखे शब्दों के मतलब और महत्व से पूरी तरह अनजान थीं। किसी भी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने, उनका अनादर करने या उन्हें ठेस पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं था। हम सभी धर्मों, आस्थाओं और विश्वासों का दिल से सम्मान करते हैं, और कभी भी जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: नकुल बेघर होते ही निशाने पर आईं Love Gill, आसिफ खान और यंग डीएसए का फूटा गुस्सा

    arjun bijlani neha swami post (photo credit- instagram)

      नेहा स्वामी को मिली धमकी

      इसके आगे पोस्ट में लिखा, 'हालांकि, हम समझते हैं कि धार्मिक महत्व के मामलों को लेकर लोगों की भावनाएं काफी गहरी हो सकती हैं, लेकिन इसके बावजूद नेहा के खिलाफ की जा रही ट्रोलिंग, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल, बद्दुआएं और धमकियां बेहद दुखद और अस्वीकार्य हैं। जागरूकता की कमी के कारण पैदा हुई स्थिति किसी व्यक्ति को ऑनलाइन उत्पीड़न या धमकियों का शिकार बनाने का कारण नहीं बननी चाहिए।'

      अर्जुन ने किया फैंस से वादा

      आगे पोस्ट में लिखा, 'यह टी-शर्ट बैंकॉक के एक मॉल में एक फैन की तरफ से गिफ्ट में दी गई थी और हमें नहीं पता था कि उस पर क्या लिखा है। हम सभी त्योहार मनाते हैं और हम कभी भी किसी भी तरह से किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएंगे। अनजाने में जो कुछ भी हुआ उसके लिए हम माफी मांगते हैं और फ्यूचर में मिलने वाले गिफ्त को लेकर हमेशा सतर्क रहेंगे।'

      End of Feed