Mouni Roy संग अफेयर की अफवाहों पर Arjun Bijlani ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'हर बार कुछ चीजें...'

Arjun Bijlani on dating rumours with Mouni Roy: सूरज नांबियार से तलाक के बाद मौनी रॉय के साथ नाम जोड़े जाने के पर अर्जुन बिजलानी ने रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने कहा कि कुछ कहना सही नहीं है।

Arjun Bijlani on dating rumours with Mouni Roy: अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय दोनों ही टीवी की दुनिया के बड़े एक्टर हैं। दोनों लगभग 15 सालों से अच्छे दोस्त भी हैं। हाल ही में मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की दोस्ती पर सवाल उठने लगे। कुछ गॉसिप पेजेस ने खबर फैलाई कि सूरज नांबियार से तलाक के बाद मौनी रॉय का अफेयर अर्जुन बिजलानी संग है। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसे भी कयास लगाए जाने लगे। अब टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। अर्जुन बिजलानी ने कहा कि एंटरटेनमेंट के नाम पर कई पेजेस बेबुनियाद खबरें फैलाते है और यह देखकर निराशा होती है। उन्होंने गॉसिप पेजेस से अपील की कि वो ऐसी खबरें चलाने से पहले एक बार सोच लें। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Addinath Kothare ने पत्नी Urmila Kanetka संग खत्म की 15 सालों की शादी, मिलकर करेंगे बेटी Jizah का पालन-पोषण)

Arjun Bijlani Rubbishes Link-Up Rumours With Mouni Roy

मौनी रॉय को डेटिंग करने की अफवाहों पर भड़क गए अर्जुन बिजलानी

मौनी रॉय को डेटिंग करने की अफवाहों पर भड़क गए अर्जुन बिजलानी

मौनी रॉय संग रिश्ते में होने की अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए अर्जुन बिजलानी ने लिखा, 'डियर क्लिकबेट पेजेस, 15 साल पुराने दोस्त अचानक कपल नहीं बनते हैं और वो भी केवल इसलिए क्योंकि किसी गॉसिप पेज को हेडलाइन चाहिए। कभी-कभी लोग एक-दूसरे के लिए बस खड़े हो जाते हैं। खासकर जब दोस्त मुश्किल समय से गुजर रहा हो। हर दोस्ती को व्यूज के लिए रोमांटिक एंगल की जरूरत नहीं होती।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: सलमान से अक्षय तक... विक्की कौशल से पहले इन स्टार्स संग जुड़ा था Katrina Kaif का नाम)

अर्जुन के अलावा टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने भी अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ने पर रिएक्शन दिया था। एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'ये क्या बकवास है। बस व्यूज के लिए आप लोग कुछ भी पोस्ट कर देते हो।' मौनी और अर्जुन ने एकता कपूर के सीरियल 'नागिन' सीजन 1 में साथ काम किया था। दूसरी ओर मौनी रॉय ने इस साल सूरज नांबियार संग अपनी 4 चार साल की शादी को खत्म कर दिया।

End of Feed