अर्चना पूरन सिंह के साथ दुबई में हो गई ऑनलाइन ठगी, सारे पैसे गवांकर बोलीं 'यकीन नहीं हो रहा...'

Archana Puran Singh falls into Online Cheating: बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपने परिवार संग दुबई घूमने गई हुई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्हे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। अर्चना पूरन सिंह दुबई में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए। जानिए क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

Archana Puran Singh falls into Online Cheating: बॉलीवुड दुनिया की जानी मानी हसीना अर्चना पूरन सिंह इन दिनों शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आ रही हैं। अर्चना के साथ साथ अब नवजोत सिंह सिद्धू भी शो में लौट आए हैं, जिसके चलते दोनों गद्दी शेयर कर रहे हैं। जैसा कि आप सभी को मालूम है कि अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपने परिवार संग दुबई ट्रिप इन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस ने हाल ही में यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारें में खुलासा किया। यहाँ जानिए पूरा मामला।

Archana Puran Singh falls into Online Cheating

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) अपने पति परमीत सेठी और दोनों बेटे आर्यमन और अंशुमन संग दुबई में क्वालिटी टाइम स्पेन्ड कर रही हैं। अपने वलॉग में अर्चना ने खुलासा किया कि ifly Dubai में इंडोर स्काई डाइविंग के लिए इन टिकेट बुक की थी। वहाँ मौजूद लेडी ने अर्चना के परिवार को बताया कि उनकी यहाँ कोई बुकिंग नहीं हुई है। आगे चलकर पता चल कि जिस वेबसाईट से टिकेट बुक करने के लिए पेमेंट की थी वो असली नहीं है। दुबई में अर्चना के पैसे डूब गए। अर्चना पूरन सिंह को इस बात ने चौंका दिया कि दुबई से हाई टेक और नियम पालन करने वाले शहर में उनके साथ ऐसा कुछ हो सकता है।

End of Feed