Archana Puran Singh Injured: टीवी का धमाकेदार शो 'दी कपिल शर्मा शो' में हंसी के ठहाके लगाने वाली एक्ट्रेस अर्चना पुरन सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पर मुसीबतों का पहाड़ आ गिरा जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करते हुए अर्चना संग एक बड़ा हादसा हो गया। सोशल मीडिया पर शेयर की हुई वीडियो में एक्ट्रेस को काफी चोट आईं है जिसके चलते उनकी सर्जरी भी हुई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर अर्चना संग ऐसा क्या हुआ और अब उनकी हेल्थ कैसी है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) सुबह 5 बजे राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थी। तभी इस दौरान एक हादसा हुआ और अर्चना को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्यूंकी एक्ट्रेस को चोट काफी लगी थी जिसके चलते डॉक्टर्स को सर्जरी करनी पड़ी। वीडियो में जैसे ही एक्ट्रेस के बेटे आर्यमन सेठी को मां की सर्जरी के बारें में पता चला तो वो अपने आँसू नहीं रोक पाया। हड्डी टूटने के चलते अर्चना के हाथ में प्लास्ट लगाया। फैंस एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'जो होता है अच्छे के लिए होता है। मैं उस पर विश्वास करने की कोशिश कर रही हूं। मैं असल में ठीक हूं और हमेशा की तरह पॉजिटिव हूँ। बस एक हाथ से कुछ भी काम करने में कितनी मुश्किल होती है अब पता चल रहा है।' अर्चना के होंठ के उपर भी चोट लगी है जो वीडियो में साफ नजर आ रही है।
