टीवी मसाला

GHKKPM: अर्श और आशका का किस्सा खत्म कर सवि-रजत ने मुकम्मल की मोहब्बत, हैप्पी एंडिंग देख फैंस हुए भावुक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Savi And Rajat Gets Happy Ending: टीवी के धमाकेदार शो "गुम है किसी के प्यार में' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो से जुड़े हाल ही में कुछ बीटीएस वीडियोज सामने आए हैं, जिसे देख कहा जा सकता है कि सवि और रजत की मोहब्बत मुकम्मल हो गई है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में सवि रजत की मोहब्बत हुई मुकम्मल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Savi And Rajat Gets Happy Ending: टीवी के धमाकेदार शो "गुम है किसी के प्यार में' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर बखूबी कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी नए सिरे से शुरू होगी। लेकिन उससे पहले सवि और रजत की प्रेम कहानी को मेकर्स नया आयाम देने पर तुले हैं। वहीं हाल ही में 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट से कुछ बीटीएस वीडियोज सामने आए हैं, जिसे देख कहा जा सकता है कि अंत में सवि और रजत का प्यार मुकम्मल हो गया है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट से सामने आए फोटोज और वीडियोज में नजर आया कि सवि-रजत की गोद में सई के अलावा एक और बच्चा नजर आता है। वहीं सवि ब्लैक और व्हाइट साड़ी पहने हुए नए लुक में नजर आती है। उनके अलावा मृणमय और अमन भी नए लुक में दिखाई दिये। जहां अमन फॉर्मल लुक में दिखाई दिया तो वहीं मृणमय साड़ी और मंगलसूत्र पहने नजर आई, जिसे देख कहा जा सकता है कि अंत आते-आते उन दोनों की भी शादी हो गई।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के बीटीएस फोटोज और वीडियोज देख सोशल मीडिया यूजर्स खूब ट्वीट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "और ये हैप्पी एंडिंग हुई।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं अपने आंसू नहीं रोक पा रही यार, मैं सच में इन लोगों को बहुत याद करने वाली हूं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "द ठक्कर्स। मुझे इस बात की खुशी है कि हमारी छोटी सी प्यारी सी फैमिली को हैप्पी एंडिंग मिली है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article