टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से इस कारण कटा था धीरज धूपर का पत्ता, एंट्री से पहले दिखाने लगे थे तेवर

Dheeraj Dhoopar Replaced in GHKKPM: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' लीप के बाद धीरज धूपर नजर आने वाले थे। हालांकि उन्हें परम सिंह से रातों-रात रिप्लेस कर दिया गया लेकिन ऐसा क्यूँ इसका कारण अब सामने आ गया गया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Dheeraj Dhoopar Replaced in GHKKPM

Dheeraj Dhoopar Replaced in GHKKPM: टीवी दुनिया का टॉप शो में से एक 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही लीप आने वाला है। अब मेकर्स नई कहानी और कलाकारों संग परदे पर नजर आएंगे। हाल ही में शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ जिसमें लीप के बाद कहानी क्या होगी और कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे ये देखने को मिला। वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर लीड रोल प्ले करते हुए दिखाई देंगे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि परम सिंह ने धीरज धूपर को रिप्लेस कर शो में जगह बनाई। अब सच्चाई सामने आई है कि आखिरकार धीरज को मेकर्स ने शो बाहर का रास्ता क्यूँ दिखाया।

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में पहले टीवी एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) को कास्ट किया था। इंटरनेट पर तो सीरियल के सेट से शूटिंग की वीडियो भी सामने आई थी जिसमें धीरज धूपर दिखाई दिए थे। हालांकि आखरी मौके पर धीरज को मेकर्स ने रातों-रात बाहर कर परम सिंह को लीड रोल की जिम्मेदारी दी। कुछ समय पहले एक खास सूत्र ने मीडिया को बताया कि धीरज को सिर्फ बजट से ही नहीं बल्कि प्रोडक्शन हाउस के क्लॉज़ से भी परेशानी थी। धीरज को एग्रीमेंट के टर्म्स और कडीशन मंजूर नहीं थे इसके लिए उन्हे हटाकर परम को शो में लाया गया।

धीरज ने क्लॉज़ को लेकर काफी पूछताछ की थी जो मेकर्स को पसंद नहीं आया। बस फिर रातों-रात परम सिंह से मेकर्स ने कान्टैक्ट कर उन्हे ऑफर दिया। शो के नए प्रोमो की बात करें तो ये कहानी तेजस्विनी की होगी जिसका प्यार देवर और पति में फंस जाएगा। जिससे पहले तेजस्विनी प्यार करती थी वो उसके पति का छोटा भाई निकलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये शो इस लव ट्राएंगल से दर्शकों के दिल जीत पाएगा या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article