रैम्प पर उछल-उछलकर चली Anushka Sen को लोगों ने बोला ओवरएक्टिंग की दुकान, 22 की उम्र में दिखाए 26 वाले जलवे

Anushka Sen Trolled : जिस उत्साह के साथ वह वॉक करती हुई आगे बढ़ रही हैं लोग उन्हें ओवरकॉन्फिडेंट बोल रहे हैं। अनुष्का सेन को देखकर लग रहा है कि वह पूरे जोश में हैं और अपना 100 प्रतिशत दे रही है।

Anushka Sen Trolled : हाल ही में टीवी अभिनेत्री अनुष्का सेन ( Anushka Sen ) एक इवेंट के दौरान रैम्प वॉक करती नजर आई। जैसे ही अनुष्का का ये वीडियो अपलोड हुआ फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। अनुष्का रैम्प पर बहुत ही खूबसूरत तरीके से चलती नजर आ रही है। उनके फैंस को ये लुक कमाल का लगा वहीं अन्य लोगों ने इसमें लाखों कमी निकाल दी। ये देखने के बाद लोगों ने उन्हें ओवर कॉन्फिडेंट तक बोल दिया।

Anushka Sen Trolled

अनुष्का सेन( Anushka Sen) टीवी का जाना-माना नाम हैं, बाल कलाकार के तौर पर टीवी में काम की शुरुआत करने वाली अनुष्का आज विदेश में भी काफी पॉपुलर हैं। महज 22 साल की उम्र में अनुष्का सेन ने वो मुकाम पाया है जो बड़े-बड़े स्टार पाने के लिए तरसते हैं। अनुष्का अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में नाम कमा रही है। बीती रात एक इवेंट में जब वह स्टाइलिश शॉर्ट टॉप और लॉंग स्कर्ट पहनकर वॉक कर रही थी तो लोगों ने उन्हें उम्र से ज्यादा दिखने वाली कहा।

End of Feed