टीवी मसाला

Paras Kalnawat को 'अनुपमा' से Rupali Ganguly ने निकलवाया, 2.5 साल बाद खुलकर बता दी सारी सच्चाई

Paras Kalnawat Blames Rupali Ganguly for his Exit : उन्होंने अनुपमा शो के बारे में खूब सारी बातें बताई। कुछ ऐसी बातें भी सामने आई जो अब फैंस को हैरान कर रही हैं। हाल ही में वह बख्तियार ईरानी और अली असगर का चड्डी बडी सीज़न 2 में नजर आए जहां उन्होंने शो से जुड़ी कई बातें बताई।

Image

Paras Kalnawat Blames Rupali Ganguly for his Exit

Paras Kalnawat Blames Rupali Ganguly for his Exit : टीवी अभिनेता पारस कलनावत( Paras Kalnawat) जिन्होंने शो अनुपमा से अपनी पहचान बनाई है, वह इस हिट शो से अचानक निकल गए थे जिसने सबको हैरानी में डाल दिया था। पारस ने शो छोड़ने की वजह बताई तो नहीं लेकिन ये बात जरूर सामने आई थी कि रूपाली गांगुली की वजह से पारस ने शो को छोड़ दिया है। हाल ही में वह बख्तियार ईरानी और अली असगर का चड्डी बडी सीज़न 2 में नजर आए जहां उन्होंने शो से जुड़ी कई बातें बताई।

पारस कलनावत जो अपने को-स्टार्स निधि शाह( Nidhi Shah) और सुधांशु पांडे( Sudhanshu Pandey) के साथ बख्तियार ईरानी और अली असगर ( Ali Asgar) का चड्डी बडी सीज़न 2( Chuddy Buddy Season 2) में आए थे। उन्होंने अनुपमा शो के बारे में खूब सारी बातें बताई। कुछ ऐसी बातें भी सामने आई जो अब फैंस को हैरान कर रही हैं। बातचीत के दौरान, तीनों से राजन शाही शो को छोड़ने के कारण के बारे में पूछा गया। सुधांशु, पारस और निधि ने कोई नाम नहीं लिया, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से रूपाली गांगुली को अनुपमा से बाहर निकलने के लिए जिम्मेदार ठहराया। 2.5 साल पहले शो छोड़ने वाले पारस कलनावत ने कबूल किया कि उनके दृश्यों को एपिसोड के लास्ट में हटा दिया जाता था या कट कर दिया जाता था।

पारस कलनावत ने कहा, "मेरे सीन कट गए थे, मैं चाहता था कि मेरा ट्रैक आगे बढ़े। क्योंकि वो अचानक से खत्म ही हो गया था। और वो किसने करवाया था, वो सबको पता ही है। चैनल शो की प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहता था, जो पहले से ही टॉप पर है। यह ऐसा था, अगर उसे किसी खास व्यक्ति के साथ सीन करने में दिक्कत है, तो उसे हटा दें। चैनल उससे नहीं पूछेगा। मैं उस व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहूंगा, लेकिन हर कोई जानता था कि वह व्यक्ति कौन था।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article