टीवी मसाला

Bigg Boss 18 : वीकेंड के वॉर पर अविनाश की बैंड बजाने वाले हैं Salman Khan, Karanvir को भी लिया आड़े हाथ

Bigg Boss 18 Weekend ka Vaar : जारी हुए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अविनाश मिश्रा ( Avniash Mishra) को डांट लगा रहे हैं। सलमान अविनाश से कहते हैं कि तुम क्या इस घर के भगवान हो? आइए बताते हैं क्या होने वाला है वीकेंड के वॉर में

Image

Bigg Boss 18 Weekend ka Vaar

Bigg Boss 18 Weekend ka Vaar : बिग बॉस 18 का वीकेंड का वॉर आज शुरू होने वाला है, जिसमें सलमान खान(Salman Khan) पूरे हफ्ते हुए हंगामे का जायजा लेने वाले हैं। इस बार का एपिसोड देखने के लिए फैंस भी उत्साहित हैं क्योंकि इस हफ्ते घर में एक से बढ़कर एक हंगामा हुआ जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस हफ्ते अविनाश मिश्रा ने घर में तगड़ा गेम खेला जिसके बारे में सलमान खान ने भी बात की। आइए बताते हैं क्या होने वाला है वीकेंड के वॉर में

जारी हुए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अविनाश मिश्रा ( Avniash Mishra) को डांट लगा रहे हैं। सलमान अविनाश से कहते हैं कि तुम क्या इस घर के भगवान हो? फ्रैंक और रुड के बीच बहुत ही पतली सी लाइन होती है, तुमने उस लाइन को पार कर लिया है। नाम तुम्हारा अविनाश है लेकिन तुम खुद का ही विनाश कर रहे हो। ये सुनकर अविनाश एकदम चुप हो जाता है। आज रात के एपिसोड में अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे की मां भी आने वाली है। दोनों आपस में अपने बच्चों को लेकर लड़ जाती हैं और और एक-दूसरे को समझाती भी हैं।

करणवीर से क्या कहा

सलमान खान करणवीर मेहरा( Karanvir Mehra) को समझाते हुए कहते हैं कि बाहर भी तुम घर को जोड़ नहीं पाए और अंदर भी इस घर को जोड़ नहीं पा रहे हो, आप हर काम अधूरा क्यों छोड़ देते हो। सलमान आगे कहते हैं कि जो काम आप कोने में छिपकर कर रहो हो वही काम सबके सामने करो।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article