Anurag Dobhal-Ritika Chauhan बने मम्मी-पापा, राम-नवमी पर आया नन्हा मेहमान; फोटो शेयर कर दिखाई झलक

Anurag Dobhal-Ritika Chauhan Steps Into Parenthood: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल और रितिका चौहान के घर किलकारी गूंजी है। रामनवमी के खास मौके पर उनके घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। खुद रितिका ने फोटो शेयर कर उसकी झलक दिखाई है। इससे जुड़ी तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई।

Anurag Dobhal-Ritika Chauhan Steps Into Parenthood: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल और रितिका चौहान अपने पारिवारिक कलह के कारण चर्चा में थे। लेकिन हाल ही में दोनों के घर ढेर सारी खुशियों ने कदम रखा है। दरअसल, अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) और रितिका चौहान मम्मी-पापा बन गए हैं। खुद रितिका चौहान ने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो शेयर कर घर आए नन्हे मेहमान की झलक साझा की है। रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने कैप्शन में बताया कि राम नवमी के खास मौके पर उनके घर नन्हा मेहमान आया। अनुराग डोभाल और रितिका चौहान के बच्चे की झलक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।

anurag dobhal ritika chauhan

फोटो क्रेडिट- रितिका चौहान इंस्टाग्राम

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की पत्नी रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने अपने बच्चे की पहली झलक साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बच्चे को सबसे खूबसूरत तोहफा बताया। रितिका चौहान ने कैप्शन में लिखा, "राम नवमी के शुभ और दैवीय अवसर पर, भगवान ने हमारे सबसे खूबसूरत तोहफे के साथ हमें आशीर्वाद दिया है। 27-03-2026।" फोटो में रितिका चौहान अपने बच्चे के नन्हे पैर को थामी नजर आईं। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये बेबी गर्ल है या फिर बेबी बॉय। बता दें कि अनुराग डोभाल और रितिका चौहान ने बीते साल सितंबर में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस से साझा की थी।

End of Feed