'मुझे इस्तेमाल किया', माता-पिता संग प्रॉपर्टी विवाद पर Anurag Dobhal ने किए खुलासे, अफवाहों पर फूटा गुस्सा

Anurag Dobhal On Property Dispute With Parents: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने परिवार संग विवाद और प्रॉपर्टी केस पर खुलकर बात की है और अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी।

Anurag Dobhal On Property Dispute With Parents: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल अपनी निजी जिंदगी की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। अनुराग डोभाल के लिए बीते कुछ महीने आसान नहीं थे। उनका परिवार के साथ काफी तनाव चल रहा है। अनुराग का आरोप है कि फैमिली ने उनकी पूरी प्रॉपर्टी हड़प ली है, जो उन्होंने अपनी मेहनत से खरीदी। अब अनुराग ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिगड़े हुए रिश्तों पर बात की है और बताया कि उन्हें अब तक प्रॉपर्टी नहीं मिली है, लेकिन जल्द ही मिलने वाली है। 'देखने से बढ़ती है ग्लोबल वार्मिंग', अश्लील वीडियो पर Abhinav Shukla ने दिया बयान, उड़े Rubina Dilaik के होश

anurag dobhal

anurag dobhal (photo credit- instagram)

    अनुराग डोभाल ने परिवार संग विवाद पर की बात

    अनुराग डोभाल ने अपने वीडियो में कहा कि बीता कुछ समय उनके लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा है। अनुराग ने कहा, 'मुझे लेकर झूठ फैलाया जा रहा है कि मेरी प्रॉपर्टी को मुझे लौटा दिया गया है और मैं सिर्फ झूठ बोल रहा हूं। आज के समय में मेरे बारे में बहुत सारे झूठ बोले जा रहे हैं, लेकिन सच है कि मुझे प्रॉपर्टी नहीं मिली है। हमने कानूनी लड़ाई लड़ी और वो लोग कभी कोर्ट ही नहीं आए। वे लोग सिर्फ चीजों से छुप रहे हैं। इसी वजह से एक्सीडेंट के 2 महीने बाद मैंने सब प्रूफ को अपलोड कर दिया।' अनुराग डोभाल को इस मौके पर उत्तराखंड पुलिस ने सपोर्ट किया। ऐसे में अब यूट्यूबर ने धन्यवाद कहा है और सभी सपोर्टर्स को थैंक्यू कहा है, जिन्होंने अनुराग को मोटिवेट किया है। 'मर्दों से नफरत' वाली साक्षी झा के सपोर्ट में उतरे Samay Raina, वीडियो शेयर कर बोले, 'दिखा दो उसे मर्द...'

      प्रॉपर्टी पर किया बड़ा खुलासा

      अनुराग डोभाल ने वीडियो में आगे मुश्किल दौर को याद किया और कहा, 'लोगों ने मेरा बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया है और मुझसे आगे निकलने की कोशिश में रहे हैं। मेरे बारे में गलत गलत बातें की है और वो इसलिए क्योंकि मेरे साथ मेरा परिवार नहीं खड़ा था। तब सबने मेरा फायदा उठाया है।' अनुराग डोभाल ने आखिर में बताया कि उन्हें प्रॉपर्टी मिलने वाली थी लेकिन गलत डॉक्यूमेंट्स की वजह से उन्हें प्रॉपर्टी नहीं मिली। अनुराग ने ये भी कहा कि बेशक वह माता पिता को खो चुके हैं लेकिन अब वह अपने बच्चे के लिए जीएंगेय़

      End of Feed