'इमोशनल करके सच से दूर रखा गया'- अनुराग डोभाल को कोर्ट के चक्कर लगवाएंगे भाई कलम, बोले- दो दिन से चुप था...

Anurag Dobhal Brother Kalam Dobhal Post Viral After His Accident: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद अब भाई कलम डोभाल की पोस्ट वायरल हो रही है। कलम डोभाल का दावा है कि वह कानूनी सहारे से सच को बाहर लाएंगे। साथ ही कलम ने बताया कि इस चीज से उनके मां-बाप को भी परेशानी हो रही है।

Anurag Dobhal Brother Kalam Dobhal Post Viral After His Accident: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल अपने पारिवारिक मसले के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल ने चंद दिनों पहले वीडियो शेयर कर परिवार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। साथ ही बताया था कि इससे परेशान होकर उनके मन में खुदकुशी के ख्याल आ रहे हैं। अनुराग डोभाल ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए आत्महत्या की कोशिश भी की थी। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एक्सीडेंट के बाद अनुराग डोभाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत ठीक है और उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद अब उनके भाई कलम डोभाल की पोस्ट सामने आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि लोगों को इमोशनल बनाकर सच से दूर रखा गया है। कलम डोभाल ने बताया कि अब वह कानूनी सहारा लेकर सच को सामने लाएंगे।

End of Feed