Anupamaa: पारितोष बनकर राजन शाही के शो में एंट्री करेगा ये स्टार, करेगा अनुपमा का जीना मुहाल

YRKKH This Star To Replace Ashish Mehrotra As Paritosh In Anupamaa: टीवी सीरियल 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में टॉप पर जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो से हाल ही में आशीष मेहरोत्रा ने पैर पीछे खींचे हैं। वहीं अब उनकी जगह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का स्टार तोषू बन सकता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actor To Enter As Toshi In Anupamaa: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का सीरियल 'अनुपमा' लोगों के दिलों-दिमाग पर छाया रहता है। शो ने दर्शकों का दिल तो जीता ही है, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। बीते दो दिन पहले आशीष मेहरोत्रा ने ऐलान किया कि वह 'अनुपमा' (Anupamaa) को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने चार साल तक पारितोष का रोल निभाया था और अपनी एक्टिंग से सबका दिल भी जीता था। खास बात तो यह है कि आशीष मेहरोत्रा के जाते ही राजन शाही के 'अनुपमा' को तोषू का रोल अदा करने के लिए एक जबरदस्त एक्टर मिल गया है।

'अनुपमा' का पारितोष बनेगा ये एक्टर

End of Feed