Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actor To Enter As Toshi In Anupamaa: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का सीरियल 'अनुपमा' लोगों के दिलों-दिमाग पर छाया रहता है। शो ने दर्शकों का दिल तो जीता ही है, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। बीते दो दिन पहले आशीष मेहरोत्रा ने ऐलान किया कि वह 'अनुपमा' (Anupamaa) को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने चार साल तक पारितोष का रोल निभाया था और अपनी एक्टिंग से सबका दिल भी जीता था। खास बात तो यह है कि आशीष मेहरोत्रा के जाते ही राजन शाही के 'अनुपमा' को तोषू का रोल अदा करने के लिए एक जबरदस्त एक्टर मिल गया है।
'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर खबर है कि एक्टर गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) रुपाली गांगुली के शो में बतौर पारितोष कदम रख सकते हैं। 'अनुपमा' को लेकर अटकलें लग रही थीं कि समर की तरह पारितोष का भी किरदार शो से खत्म कर दिया जाएगा और शो में तोषू की मौत दिखाई जाएगी। लेकिन एंटरटेनमेंट गलियारे में 'अनुपमा' को लेकर मौजूद खबरों की मानें तो गौरव शर्मा पारितोष का रोल अदा करेंगे और शो की कमान संभालेंगे। हालांकि इस बात पर अभी तक मेकर्स या खुद गौरव शर्मा की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
बता दें कि गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) बीते कई सालों से टीवी शोज और मूवी में काम कर रहे हैं। आखिरी बार उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बतौर युवराज देखा गया था। उनके हाथ एक मूवी भी लगी है जो कि ओटीटी पर रिलीज होगी। वहीं आशीष मेहरोत्रा की बात करें तो वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आ सकते हैं।
