टीवी मसाला

Anupamaa: अनुपमा के गले लगकर प्यार का जवाब मांगेगा अनुज, बरसात में दिखेगा #Maan का रोमांस

Anupamaa Anuj Romance In Rain BTS Photos And Video: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन धमाका हो रहा है। असली धमाका तो तब होगा, जब अनुज खुद अनुपमा के गले लगकर उससे प्यार का जवाब मांगेगा। इससे जुड़ा उनके फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

Image

'अनुपमा' में मचेगा हंगामा

Anupamaa Anuj Romance In Rain BTS Photos And Video: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना के सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अनुपमा में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जो इसकी टीआरपी को बदलकर रख देंगे। जहां आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज के सामने श्रुति का कच्चा-चिट्ठा खुल जाएगा। यहां तक कि वह सरेआम श्रुति को फटकार लगाएगा और उससे अपनी सगाई भी तोड़ देगा। लेकिन 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर ही खत्म नहीं होते हैं।

'अनुपमा' (Anupamaa) में देखने को मिलेगा कि श्रुति अनुपमा का हाथ आद्या के सिर पर रखकर पूछेगी कि क्या वह अनुज से अभी भी प्यार करती है या नहीं। इसपर अनुपमा अपना प्यार कबूल कर लेगी। वहीं श्रुति भी जोर देगी कि अब तो मान को एक हो ही जाना चाहिए। लेकिन अनुपमा वहां से चली जाएगी। हालांकि अनुज भी उसके पीछे-पीछे जाएगा। 'अनुपमा' की शूटिंग से जुड़े कुछ फोटोज और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिससे शो के आगे की कहानी का पता चलता है।

'अनुपमा' से अपने प्यार का जवाब मांगेगा अनुज

एंटरटेनमेंट से भरपूर 'अनुपमा' (Anupamaa) में देखने को मिलेगा कि बारिश में खड़ी अनुपमा के लिए अनुज छाता लेकर आएगा। इस दौरान दोनों एक-दूजे की आंखों में खो जाएंगे। वहीं शो में आगे देखने को मिलेगा कि अनुज, अनुपमा से अपने प्यार को लेकर सवाल करेगा। वह कहेगा, "दुनिया से लड़कर हम यहां पहुंचे हैं। मैं जानता हूं कि तुम मुझसे प्यार करती हो। तो तुम अभी क्यों नहीं मान रही हो। तुमने देविका के सामने भी ये बात कबूली है।" अनुज के लाख कहने पर भी अनुपमा उसे जवाब नहीं देती और वहां से चली जाती है। हालांकि 'अनुपमा' में ये देखना दिलचस्प होगा कि मान एक हो पाते हैं या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article