Anupamaa 7 Mega Twist 26 June: टीवी के चर्चित शो 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर असर डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' टीवी का नंबर 1 शो बन चुका है। यहां तक की टीआरपी लिस्ट में भी 'अनुपमा' हमेशा ही नंबर 1 पर रहता है। वहीं इन दिनों शो में जो ट्विस्ट आ रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि इसकी रेटिंग दोगुनी होने से कोई नहीं रोक सकता है। आज भी रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' में कई मोड़ आने वाले हैं। शो में देखने को मिलेगा कि अनुज को श्रुति की हरकतों के बारे में पता चल जाएगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट पर-
'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि अनुपमा जैसे ही अपना सवाल पूछना शुरू करेगी। श्रुति तकलीफ होने का बहाना करने लगेगी। ऐसे में अनुज श्रुति का ख्याल रखने में लग जाएगा और उसे होटल लेकर चला जाएगा।
श्रुति को अनुपमा का फोन आएगा, वह उसे बताएगी कि वह सच सबको बताकर अपनी बेटी की शादी नहीं खराब करना चाहती है। इसपर श्रुति बड़बड़ाने लगेगी, जिसे अनुज देख लेगा और उससे सवाल करने लगेगा। अनुज, श्रुति से पूछेगा कि तुम्हारे और अनु के बीच कुछ हुआ है क्या। इसपर श्रुति साफ मना कर देगी।
रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि मामेरू की रस्म से पहले सारे घरवाले डांस करेंगे। लेकिन इसी बीच अनुपमा को धक्का लग जाएगा और वह गिरने ही वाली होगी कि तभी अनुज वहां आ जाएगा और उसे संभाल लेगा। ये देखकर श्रुति जल जाएगी।
अनुपमा और यशदीप 'स्पाइस एंड चटनी' के बारे में बात करेंगे। अनुपमा कहेगी कि जिस मिस स्मिथ के कहने पर तमाशा हुआ, अब वही सारी चीजें ठीक करेंगी। इसी बीच यशदीप पूछ लेगा कि आप श्रुति जी को बचाने की कोशिश कर रही हैं ना, क्योंकि मैंने उन्हें मिस स्मिथ के साथ रेस्त्रां में देखा था।
अनुज, अनुपमा और यशदीप की बातें सुनने की कोशिश करेगा, लेकिन आद्या उसका हाथ पकड़कर उसे खींच ले जाएगी। लेकिन किसी तरह से अनुज दोबारा आ जाएगा। वह यशदीप को कहते हुए सुन लेगा कि स्पाइस एंड चटनी की बदनामी के पीछे श्रुति का हाथ था। इससे अनुज का पारा सातवें आसमान पर होगा।
'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि अनुज श्रुति का नाम चिल्लाकर उसे सबके सामने बुलाएगा और कहेगा कि तुमने किसी और के साथ ये हरकत की होती तो मैं माफ कर भी देता। लेकिन ये चीजें तुमने मेरी अनु के साथ की है। अनुज सबके सामने अपनी सगाई की अंगूठी निकालकर उसे उसके हाथ में रख देगा।
अनुज के सगाई तोड़ने के बाद श्रुति फूट-फूटकर रोएगी। वह कहेगी कि ये मेरी पहली गलती है और मेरा रिश्ता टूट रहा है। श्रुति सबके सामने अपनाी दांव खेलेगी और अनुपमा का हाथ आद्या के सिर पर रखकर पूछेगी कि क्या आप अनुज से प्यार करती हैं या नहीं। हां या ना?