Anupamaa: प्यार के आगे फिर फुस्स हुआ वनराज का घटिया प्लान, सात फेरों के बंधन में बंधे टीटू और डिंपल

Anupamaa Upcoming Maha Twist: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में जल्द ही देखने को मिलेगा कि वनराज की लाख कोशिशों के बाद भी डिंपल और टीटू सात फेरों के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं वनराज का प्लान धरा रह जाएगा।

Anupamaa Upcoming Maha Twist: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं जिसने शो की टीआरपी को नई दिशा दे दी है। 'अनुपमा' (Anupamaa) में इन दिनों डिंपल और टीटू की शादी की रस्में जोरों-शोरों से हो रही हैं। हालांकि शो में अभी तक दिखाया गया है कि वनराज ने टीटू और डिंपल की शादी तोड़ने का पूरा फैसला कर लिया है। उसने सात फेरों पर ही टीटू का भांडा फोड़ने का फैसला किया है। लेकिन हाल ही में 'अनुपमा' के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देख कहा जा सकता है कि वनराज का प्लान एक बार फिर से फेल हो गया।

'अनुपमा' में हुई डिंपल और टीटू की शादी

End of Feed