टीवी मसाला

Tejasswi Prakash संग ब्रेकअप की खबर फैलाने वालों को करण कुंद्रा ने लगाई लताड़, जमाने के सामने कही ये बात

Karan Kundrra Epic Reaction On Break Up Rumors With Tejasswi Prakash: टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को लेकर खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि दोनों ने रोमांटिक फोटो शेयर कर इन रूमर्स पर रोक लगा दी। वहीं अब करण कुंद्रा ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

तेजस्वी प्रकाश संग ब्रेकअप की खबरों पर बोले करण कुंद्रा

Karan Kundrra Epic Reaction On Break Up Rumors With Tejasswi Prakash: टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। उनसे जुड़े करीबी सूत्र का कहना था कि तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के ब्रेकअप को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन बीते दिन दोनों ने अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। इतना ही नहीं, करण कुंद्रा ने अब ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी भी तोड़ी है।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने अपनी एक लाइन से ही ब्रेकअप की खबर फैलाने वालों का मुंह बंद कर दिया। उन्होंने ई-टाइम्स को दिये इंटरव्यू में ब्रेकअप की इन अटकलों पर चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने कहा, "ये चीजें कल्पना से परे हैं।" बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। उनसे जुड़े सूत्रों ने इन अफवाहों पर कहा, "करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इस तरह की अटकलों के आदी हो चुके हैं। उन्होंने अपने रास्ते अलग नहीं किये हैं। वे अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं और एक-दूजे को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने कभी भी अपना रिलेशनशिप छुपाकर नहीं रखा, ऐसे में वे अफवाहों पर भी ध्यान नहीं देते। वे इन दिनों लंदन में हैं।"

'बिग बॉस 15' से शुरू हुई थी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की प्रेम कहानी

टीवी एक्ट्रेस प्रेम कहानी और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की प्रेम कहानी 'बिग बॉस 15' से शुरू हुई थी। दोनों यहां पहले दोस्त बने और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) से अक्सर उनकी शादी के बारे में भी पूछा जाता है। लेकिन उनका कहना है कि अभी वे काम पर ध्यान देना चाहते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article