This Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress To Enter In Anupamaa: रुपाली गांगुली के चर्चित शो 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' ने अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों के दिलों पर भी छाप छोड़ी हुई है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। खास बात तो यह है कि अपनी कहानी के कारण ही 'अनुपमा' टीआरपी में भी नंबर 1 पर बना हुआ है। वहीं अब इसकी कहानी को नया रुख देने के लिए राजन शाही 'अनुपमा' (Anupamaa) में नई एंट्री कराने वाले हैं। इस नई एंट्री से अनुपमा के लिए भी नई मुसीबतें खड़ी होने वाली हैं।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'अनुपमा' (Anupamaa) में कदम रखने वाली ये हसीना हैं चंचल चौधरी, जिन्हें आखिरी बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा गया था। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, चंचल चौधरी "अनुपमा' में इशानी की अमीर दोस्त के तौर पर कदम रखेंगी। इतना ही नहीं, वह इशानी को परिवार के खिलाफ जाकर मॉडलिंग करने के लिए भी उकसाएगी। इस बात की पुष्टि खुद चंचल चौधरी ने की है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हां मैं 'अनुपमा' कर रही हूं और मैं इशानी की अमीर दोस्त की भूमिका में नजर आऊंगी।" बता दें कि 'अनुपमा' सीरियल में चंचल चौधरी के किरदार का नाम 'पिया' होगा।
"अनुपमा' में आएगा ये महाट्विस्ट
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो से जुड़े अपकमिंग ट्विस्ट की बात करें तो जल्द ही 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया जाएगा कि रजनी अपनी दोस्ती का फायदा उठाकर अनुपमा से चॉल को गिराने के लिए सहमति मांगेगी। वो अनुपमा के उस वचन का सहारा लेगी, जो अनुपमा ने उसे जेल से निकलने के बाद दिया था। वहीं दूसरी ओर राही का प्रोफेसर उसके प्यार में दीवाना होकर प्रेम की जान लेने पर ही उतारू हो जाएगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मुश्किल के इस भंवर से 'अनुपमा' खुद को कैसे बाहर निकालेगी।
