Bigg Boss 19 Neelam Giri Open Up On Meeting Tanya Mittal: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स आज भी किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। 'बिग बॉस 19' में ही तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ दिखाई देती थीं। लेकिन 'बिग बॉस 19' से निकलते ही तान्या मित्तल ने न केवल नीलम गिरी को अनफॉलो कर दिया, बल्कि उनपर आरोप भी लगाए कि भोजपुरी एक्ट्रेस ने उन्हें फेक कहा है। वहीं दूसरी ओर नीलम गिरी (Neelam Giri) ने भी तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। लेकिन 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई, जिसे लेकर अब नीलम गिरी ने चुप्पी तोड़ी है।
विरलभयानी के रिपोर्टर संग बातचीत में नीलम गिरी ने बताया कि उन्हें तकलीफ हुई थी। भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) से पूछा गया कि आपने शो में रहते हुए उनका साथ दिया, आखिर तक साथ रहीं, लेकिन बाहर निकलने के बाद ये सब देखने को मिल रहा है। ऐसे में नीलम गिरी ने जवाब दिया, "हां उसने अनफॉलो किया, मैंने भी फिर उसे अनफॉलो किया। तकलीफ होती है, क्योंकि वो मेरी दोस्त रही है। फिर उसके बाद वो मुझे बिग बॉस 19 की पार्टी में मिली थी, जहां उसने मुझे गले लगाया, बातचीत की। लेकिन पता नहीं, देखते हैं आगे क्या होता है। मेरे मन में तो उसके लिए कोई गिला-शिकवा नहीं है।"
बता दें कि खुद कुनिका सदानंद ने "बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी में तान्या मित्तल और नीलम गिरी (Neelam Giri) का पैचअप कराने की कोशिश की थी। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था और बताया था कि वह नीलम और तान्या (Tanya Mittal) को साथ लेकर आईं और दोनों को बात करने के लिए भी कहा। वहीं दूसरी ओर तान्या मित्तल की बात करें तो उनका कहना है कि वह 'बिग बॉस 19' के किसी भी कंटेस्टेंट के साथ नाता नहीं रखना चाहती हैं, क्योंकि सबने उनका मजाक ही बनाया है।
