टीवी मसाला

अंकिता लोखंडे के ससुसरल पर पड़ी GST रेड, पति विक्की जैन के बिलासपुर वाले घर में हुई कारवाई

Ankita Lokhande and Vicky Jain: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के ससुराल में जीएसटी ने रेड मारी जिसकी खबर सामने आई है। अंकिता का ससुराल बिलासपुर में स्थित और कारोबार से जुड़े ऑफिस भी जहां जीएसटी ने छापेमारी की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए क्या है ये पूरी खबर।

Image

Ankita Lokhande and Vicky Jain

Ankita Lokhande and Vicky Jain: टीवी दुनिया के जाने-माने कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन कपल ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह मनाई थी। अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि अंकिता के बिलासपुर स्तिथ घर में GST विभाग ने छापेमारी की है। जी हाँ, ये खबर सामने आते ही अंकिता और विक्की जैन के परिवार और फैंस के बीच खलबली मच गई है। क्या है ये पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

    जानकारी मिली है कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के ससुराल वालों के कोयला व्यापार की तीन कंपनियों पर जीएसटी विभाग ने रेड मारी। ये छापेमारी छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग और ईडी ने साथ में मिलकर की है जो सुबह से लेकर रात तक चली। छत्तीसगढ़ के रायपुर से GST एन्फोर्समेंट टीमों ने भी एक साथ 11 जगहों पर तलाशी ली, जिसमें महावीर कोल वॉशरी, फील कोल और पारस कोल एंड बेनिफिशिएशन से जुड़े ऑफिस, रिहायशी जगहें, वॉशरी और इंडस्ट्रियल प्लांट शामिल थे। यह ऑपरेशन 12 दिसंबर को शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई स्टेट GST सेक्रेटरी मुकेश बंसल के निर्देशों पर की गई थी। इस रेड में करीब 6.5 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। ऐसे में फैंस चिंता में पड़ गए हैं और दुआ कर रहे हैं कि विक्की जैन (Vicky Jain) और अंकिता का परिवार इस मामले से उभरे।

    हालांकि अभी तक इस मामले में विक्की और अंकिता या जैन परिवार में से किसी ने औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। 14 दिसंबर को अंकिता ने पोस्ट शेयर कर पति विक्की जैन पर सालगिरह के दिन प्यार लुटाया था। बता दें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साल 2021 में शादी की थी। ये दोनों, बिग बॉस 17, लाफ्टर शेफ और स्मार्ट जोड़ी में नजर आ चुके हैं।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article