Anupamaa This Villain To Make Come Back: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' को टीआरपी लिस्ट में टॉप पर पहुंचाने के लिए मेकर्स खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। बीते कई सप्ताह से 'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी लगातार गिरती ही जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने अनुपमा को अमेरिका पहुंचाने का फैसला कर लिया है, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था। वहीं अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' को लेकर खबर आ रही है कि शो में पुराने विलेन की वापसी होने वाली है।
'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी दोगुनी करने के लिए मेकर्स एक साथ कई ट्विस्ट लाने वाले हैं। शो में जल्द ही देखने को मिलेगा कि अनुपमा का अमेरिका जाने का सपना आखिरकार पूरा हो जाएगा। हालांकि इस सपने के लिए अनुपमा को बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ेगी। इस बारे में बात करते हुए शो से जुड़े सूत्र ने फिल्मीबीट से कहा, "क्रिएटिव टीम ने अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों के लिए बड़े ट्विस्ट प्लान कर रखे हैं। अनुपमा का अमेरिका जाने का सपना आखिरकार पूरा हो जाएगा, लेकिन इसके लिए भी उसे कीमत चुकानी पड़ेगी। अपनी जिंदगी की रेस में आगे बढ़ने के लिए अनुपमा को अपनी कीमती चीज पीछे ही छोड़नी पड़ेगी।"
'अनुपमा' में होगी नकुल की वापसी?
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर कहा जा रहा है कि मालती देवी के तिगड़म लगाने के बाद अब शो में नकुल यानी अमन महेश्वरी की भी वापसी हो सकती है। बता दें कि नकुल ने पहले भी अनुपमा को जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी। हालांकि इस सिलसिले में टेली चक्कर ने उनसे बात करने की भी कोशिश की, जिसपर अमन महेश्वरी ने कहा, "शो के क्रिएटिव प्वॉइंट को देखें तो नकुल 'अनुपमा' में आ भी सकता है और नहीं भी। मैं इस बारे में कुछ नहीं बता सकता।"
