Anupamaa This Actor To Portray Anuj Kapadia In Rupali Ganguly Show: रुपाली गांगुली के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने टीवी पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में लगातार ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने शो की टीआरपी को टॉप पर पहुंचाने में काफी मदद की है। लेकिन बीते दो सप्ताह से शो दूसरे नंबर पर नजर आ रहा है। ऐसे में मेकर्स ने नई एंट्री के साथ 'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी को रॉकेट बनाने का फैसला कर लिया है। शो में जल्द ही एक मशहूर टीवी एक्टर की एंट्री होने वाली है, जिसका फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक को देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि कहीं ये अनुज कपाड़िया तो नहीं।
यह भी पढ़ें: Anupamaa: बेटी की मेहंदी छोड़ नाचने में मग्न हुई अनुपमा, रेड साड़ी पहन 'गोरी है कलाइयां' पर लगाए ठुमके
'अनुपमा' (Anupamaa) में एंट्री करने वाले वो टीवी एक्टर कोई और नहीं बल्कि मनीष गोयल (Manish Goel) हैं जो लंबे वक्त बाद छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। मनीष गोयल की एंट्री को लेकर शो से जुड़े सूत्रों ने किरदार से जुड़ी कोई खास जानकारी तो नहीं दी। लेकिन एक्टर के बारे में बात करते हुए ई-टाइम्स से कहा, "इनके किरदार से जुड़ी जरूरी जानकारी और शो की आने वाली स्टोरीलाइन को अभी मेकर्स ने छुपाकर रखा है। लेकिन बताया जा रहा है कि मनीष गोयल का किरदार आगे की कहानी तय करने में अहम भूमिका अदा कर सकता है। मेकर्स ने मनीष गोयल को शो के लिए तय कर लिया है और वो जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।"
'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़ा मनीष गोयल (Manish Goel) का लुक देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। शो से एक क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपमा एक शख्स को पानी पिलाती नजर आई। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि मनीष गोयल ही हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मनीष गोयल का किरदार क्या होने वाला है।
