Exclusive Rupali Ganguly 11 Year Old Son Kept Mahashivratri Fast: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने 'अनुपमा' बनकर लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' के जरिए ही रुपाली गांगुली टीवी की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्हें कई बार बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड तक मिल चुका है। रुपाली गांगुली धार्मिक चीजों को लेकर भी बहुत सतर्क रहती हैं। हर एक त्यौहार पर रुपाली गांगुली भगवान की भक्ति में लीन नजर आती हैं। खास बात तो यह है कि उनके 11 साल के बेटे रुद्रांश ने भी अभी से अपनी मां के नक्शे-कदम पर चलना शुरू कर दिया है। खास बात तो यह है कि इस बार रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के बेटे रुद्रांश ने 'महाशिवरात्री' का व्रत भी रखा था।
'अनुपमा' (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने महाशिवरात्री के बारे में बात करते हुए टेली टॉक/टाइम्स नाउ से कहा, "रुद्रांश ने शिवरात्री के लिए पहली बार व्रत रखा है। उसने पूरे दिन व्रत रखा और केवल पानी पिया। उसने कुछ भी नहीं खाया। मैं बल्कि कहती रही कि बेटा कुछ फल ही खा लो, कुछ तो खा लो। लेकिन उसने साफ मना कर दिया और कहा, "नहीं मम्मा मैं व्रत रखूंगा।" रुपाली गांगुली ने बेटे के बारे में बात करते हुए दूसरे बच्चों के व्रत रखने की भी कामना की।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने बताया कि उनका बेटा रुद्रांश महाकुंभ में जाने के लिए खुश था। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "वो बार-बार गंगा नदी में डुबकी लगा रहा था। अगर कुछ गिर जाता तो वो उसे ढूंढकर वापिस लाता। उसके लिए कुंभ जाना बहुत बड़ी बात थी। उसने एक भी बार नहीं पूछा कि हम कहां जा रहे हैं और महाकुंभ क्यों जा रहे हैं। कुछ नहीं। उसे पूरे ही अनुभव में खूब अच्छा लगा।"
