टीवी मसाला

Anupamaa: वनराज का किरदार निभाते हुए बदतर हो गई थी सुधांशु पांडे की हालत, दवाइयां खाकर करते थे गुजारा

Anupamaa Fame Sudhanshu Pandey Deals With Dark Phase During Shooting: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' का वनराज बनकर लोगों के दिलों पर छाने वाले सुधांशु पांडे ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि वनराज का किरदार अदा करते हुए वह जिंदगी के सबसे अजीब दौर से गुजरे थे।

Image

'अनुपमा' को लेकर सुधांशु पांडे ने किया खुलासा

Anupamaa Fame Sudhanshu Pandey Deals With Dark Phase During Shooting: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। सुधांशु पांडे आखिरी बार 'द ट्रेटर्स' में नजर आए हैं, जहां उन्होंने अपने गेम के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं। सुधांशु पांडे यूं तो अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से पहले ही इंडस्ट्री में धाक जमा चुके हैं। लेकिन 'अनुपमा' में वनराज का किरदार अदा करते हुए सुधांशु पांडे सबके दिलों-दिमाग पर छा गए थे। ग्रे किरदार के बाद भी सुधांशु पांडे ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ीं। हालांकि वनराज का रोल अदा करते हुए सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) की हालत काफी खराब हो गई थी। उनकी स्थिति इस कदर बिगड़ गई थी कि उन्हें दवाइयों के सहारे गुजारा करना पड़ रहा था।

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने बॉलीवुड बबल को दिये इंटरव्यू में बताया कि वनराज का किरदार निभाते वक्त वह मानसिक और शारीरिक तनवा से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा, "कभी-कभी उस चरण से बाहर निकलना मुश्किल होता है। मैं इससे गुजर चुका हूं। कई मोड़ ऐसे आए जब मुझे नॉर्मल होने में वक्त लगा। यही वजह है कि हॉलीवुड में भी डस्टिन हॉफमैन जैसे कलाकार को एक किरदार के बाद महीनों सुधार के लिए जाना पड़ता था। एक कलाकार के तौर पर हमें समझना होगा कि लाइन कहां खींचनी है।"

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) यहीं नहीं रुके। उन्होंने बताया कि 'अनुपमा' के कई सीन्स ऐसे थे, जिन्होंने एक्टर को हिलाकर रख दिया। सुधांशु पांडे ने इस बारे में कहा, "मुझे पता है कि उस किरदार से कब वापिस आना है, लेकिन असर तो पड़ता ही है। 'अनुपमा' के भी कई सीन्स ऐसे थे, जिन्होंने मुझे हिलाकर रख दिया था। ऐसा कि कई बार मुझे दवाइयां लेनी पड़ी थीं, क्योंकि उस किरदार में मैं इतनी गहराई में उतर गया था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article