टीवी मसाला

Anupamaa: वनराज की नाक के नीचे डिंपल और टीटू ने लिये सात फेरे, हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र आया नजर

Anupamaa Dimple And Titu Ties Knot Video Goes Viral: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। जल्द ही 'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि टीटू और डिंपल शादी कर लेंगे। इससे जुड़ा उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Image

'अनुपमा' में हुई डिंपल और टीटू की शादी

Anupamaa Dimple And Titu Ties Knot Video Goes Viral: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का 'अनुपमा' (Anupamaa) इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। श्रुति के एक्सीडेंट से इतर शाह हाउस से डिंपल भाग गई थी। हालांकि आज के एपिसोड में देखने को मिला कि डिंपल टीटू के साथ शाह हाउस वापिस भी आई। लेकिन अब जल्द ही डिंपल, वनराज की नाक के नीचे टीटू से शादी भी करने वाली है। इस बात का सबूत दोनों का एक वायरल वीडियो दे रहा है, जिसे देख लोग भी एक्साइटेड हो गए हैं।

'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट से इस वीडियो को खुद डिंपल यानी निशी सक्सेना (Nishi Saxena) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखने को मिला कि डिंपल यानी निशी सक्सेना हाथ में चूड़ा पहने, लाल साड़ी में गले में मंगलसूत्र पहने टीटू के साथ डांस कर रही है। दोनों शाहरुख खान के गाने 'मेरे महबूब मेरे सनम...' गाने पर नाचते नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए निशी सक्सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा, "डिंपल और टीटू की शादी में आइेगा जरूर, अगर होगी तो।"

'अनुपमा' से जुड़ा निशी सक्सेना (Nishi Saxena) का ये वीडियो देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि वनराज का रोल अदा करने वाले सुधांशु पांडे ने भी मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "डिंपी तेरे अंदर का आदमी निकल आया बेटा, तूने उदित नारायण का भी लिप सिंक कर दिया था।" इससे इतर एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वीडियो देखकर लग रहा है कि दोनों की शादी हो गई।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article