Anupamaa Spoiler 17 July: अनुपमा की प्राइज मनी में सगी औलादों ने गड़ाया दांत, घर खरीदने का सपना होगा चूर

Anupamaa Spoiler 17 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा किसी तरह से पहला पड़ाव पार कर लेगी।

Anupamaa Spoiler 17 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो को दर्शकों से बखूबी बांधा हुआ है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में प्रेम और अनुपमा के बीच कॉम्पिटीशन शुरू हो चुका है। सीरियल में बीते दिन दिखाया गया कि अनुपमा और प्रेम की मुलाकात जजेस से होती है। कॉम्पिटीशन की शुरुआत में ही शेफ मनप्रीत अनुपमा को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। प्रेम को लहसुनी मखनी पनीर बनाने का टास्क मिलता है तो वहीं अनुपमा को रिसॉटो आई फंग आई बनाने के लिए कहा जाता है। हालांकि 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले मोड़ पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa: कैमरे के सामने हो चुका है आशीष और निधी शाह का झगड़ा, बातचीत हो जाती थी बंद; एक्टर ने किया खुलासा

anupamaa 17 july 2026

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

    श्रुति की चाल को मात देगी अनुपमा

    रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि राही और श्रुति प्रेम की टीम से तो वहीं प्रेरणा और किंजल अनुपमा की टीम से पैंट्री में जाएंगे। रिजॉटो के लिए जैसे ही किंजल चीज उठाएगी, श्रुति जानबूझकर उसे छीन लेगी। हालांकि किंजल अपने साथ काजू ले आएगी, ऐसे में अनुपमा कहेगी कि मुझे वीगन चीज बनाने आता है। हम इससे काम चलाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Promo: वनराज 2.0 बना प्रेम, अनुपमा की बेटी को घसीटकर निकाला घर से बाहर

    End of Feed