टीवी मसाला

Anupamaa: TRP को उछाल देने के लिए मेकर्स ने कराई इस हसीना की एंट्री, लीप के बाद देगी कहानी को नया मोड़

This Actress Ready To Make Entry In Anupamaa: रुपाली गांगुली के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। शो में हाल ही में लीप आया था, जिसके बाद पूरी कहानी ही बदल गई। वहीं अब 'अनुपमा' में एक और हसीना की एंट्री होने वाली है।

Image

'अनुपमा' में होगी इस हसीना की एंट्री

This Actress Ready To Make Entry In Anupamaa: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने अंदाज से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' भी टीवी की दुनिया में धूम मचा रहा है। शो ने टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। 'अनुपमा' की टीआरपी को उछाल देने के लिए मेकर्स चंद दिनों पहले लीप लेकर आए, जिसके बाद कहानी का रुख ही बदल गया। अनुज और अनुपमा अलग हो गए और वनराज का तेवर भी अलग ही देखने को मिला। वहीं अब 'अनुपमा' की टीआरपी को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने एक और दांव खेला है। शो में जल्द ही एक हसीना की एंट्री होने वाली है जो 'अनुपमा' की कहानी को बदल सकती है।

'अनुपमा' (Anupamaa) में एंट्री करने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'बिंदिया सरकार' फेम सोनल खिलवानी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनल खिलवानी ने कुछ दिनों पहले शो को लेकर ऑडिशन दिया था, जिसमें वह सैलेक्ट हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, सोनल जल्द ही शो में कदम रखते हुए भी नजर आएंगी। हालांकि पिंकविला ने इस सिलसिले में सोनल से बातचीत की, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा, "हां मैंने 'अनुपमा' के लिए ऑडिशन दिया है। लेकिन अभी तक प्रोडक्शन टीम की ओर से मुझे कंफर्म नहीं किया गया है।" लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोनल खिलवानी जल्द ही 'अनुपमा' में एंट्री करती नजर आएंगी।

बता दें कि अभी तक सोनल खिलवानी (Sonal Khilwani) का 'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़ा किरदार पता नहीं चल पाया है। वहीं 'अनुपमा' के करंट ट्रैक की बात करें तो शो में जल्द ही शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अनुज को ढूंढ निकालेगी, लेकिन वह उसके साथ जाने से मना कर देगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article