Anupamaa 7 Mega Twist 19 July: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना का 'अनुपमा' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जो लोगों को सिर पकड़ने पर मजबूर कर सकते हैं। आज का भी 'अनुपमा' का शो कुछ ऐसा ही धमाकेदार होने वाला है। 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि बा शाह हाउस में केवल नौकरानी बनकर रह जाएंगी। वह अनुपमा पर घर तोड़ने का आरोप लगाएंगी। वहीं अनुज, अनुपमा को पहचानकर भी उसे ठुकरा देगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन अपकमिंगक ट्विस्ट पर-
'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि जहां एक तरफ पाखी का जन्मदिन मनेगा तो वहीं अनुपमा के आशा भवन ने भी जश्न होगा। लेकिन गाने की तेज आवाज होने पर पाखी आशा भवन आकर अनुपमा पर चिल्लाएगी, साथ ही उसे जिंदगी की 'बद्दुआ' कहेगी।
शाह हाउस का माहौल दिन पर दिन खराब होता जाएगा। जहां किंजल के सामने तोषू किसी और औरत के साथ डांस करेगा तो वहीं डिंपल भी तपिश के सामने किसी और के साथ थिरकेगी। वहीं बा के साथ बदतमीजी करने के बाद भी वनराज पाखी को कुछ नहीं कहेगा।
बा शाह हाउस में केवल नौकरानी बनकर रह जाएंगी। पार्टी के बाद फैली गंदगी भी बा खुद साफ करते दिखाई देंगी। हालांकि अनुपमा उन्हें ऐसा करने से मना करेगी, लेकिन वह उसे ही चार बातें सुना देंगी।
अनुपमा कॉफी से बात कर रही होगी, तभी उसके सामने से अनुज बांसुरी बजाते हुए निकलेगा। अनुपमा भीड़ में उसे ढूंडने की कोशिश भी करेगी, लेकिन वह नाकाम रहेगी।
अनुपमा अपना बनाया हुआ लड्डू भक्तों को दे देगी, जिनके जरिए वह लडड्डू अनुज तक भी पहुंच जाएगा। बता दें कि अब अनुज 'अनुपमा' में नई पहचान यानी कान्हा बनकर गुजारा करेगा।
अनुपमा पर बा उनका घर तोड़ने का आरोप लगाएंगी। बा कहेंगी कि तेरी वजह से मैं अपने पति से अलग हुई हूं। तूने पहले मेरा घर बर्बाद किया और फिर अनुज का। अब नकली परिवार बसाकर रह रही है। बा की बातें सुनकर अनुपमा बिल्कुल टूट जाएगी।
'अनुपमा' में आगे दिखाया जाएगा कि राधा-कृष्ण के मंदिर में अनुपमा अनुज को ढूंढ निकालेगी। यहां तक कि अनुज भी अनुपमा को देखकर 'अनु' कहेगा। लेकिन वह उसे साइड करते हुए वहां से चला जाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा-अनुज का मिलन आगे कैसे होता है।