Anupamaa: समर की मौत के कारण काल के गाल में गिरा 'अनुपमा', घट रही TRP पर अब राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी

Rajan Shahi Breaks Silence On Low TRP Of Anupamaa After Samar Death: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' में लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में बीते कुछ दिनों पहले समर की मौत दिखाई गई थी, जिसके बाद इसकी टीआरपी में भी बदलाव आया। इस मामले पर अब राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है।

Rajan Shahi Breaks Silence On Low TRP Of Anupamaa After Samar Death: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना का शो 'अनुपमा' (Anupamaa) ने लोगों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स ने लोगों का भी खूब दिल जीता है। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले शो में समर यानी सागर पारेख की मौत दिखाई गई थी, जिसके बाद न केवल 'अनुपमा' की कहानी पूरी तरह से बदल गई। बल्कि 'अनुपमा' की टीआरपी में भी बहुत बदलाव आया। शो की रेटिंग घट गई, जिससे ये तीसरे और चौथे नंबर पर आ गया। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि समर की मौत के कारण 'अनुपमा' की टीआरपी कम हुई है। इस मामले पर अब राजन शाही (Rajan Shahi) ने चुप्पी तोड़ी है।

राजन शाही (Rajan Shahi) ने टेली चक्कर से बातचीत के दौरान समर की मौत के बाद 'अनुपमा' (Anupamaa) में आए बदलाव पर बात की। उन्होंने इस बारे में कहा, "हमें पहले से ही मालूम था कि समर की मौत का ट्रैक लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। लेकिन डेथ ट्रैक को लेकर मैं अपने फैसले पर टिका हुआ था, क्योंकि मैं लंबी प्रक्रिया के बारे में सोच रहा था। हमें ये भी आंदेशा था कि एक वक्त ऐसा आएगा, जब शो की टीआरपी गिरेगी। शो में समर की मौत ने केवल फैंस को ही नहीं बल्कि सितारों को और सेट पर मौजूद बाकियों को भी चौंका दिया था। लेकिन हमें मालूम था कि इससे हमें आगे की कहानी मिलेगी।"

End of Feed