टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: अनुपमा को सामने देख हरे होंगे छोटी अनु के पुराने जख्म, खाएगी अनुज को मां से दूर रखने की कसम

Anupamaa Chhoti Anu Meets Anupamaa In America: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर आने के लिए तैयार है। जल्द ही शो में ऐसे ट्विस्ट भी आने वाले हैं जो लोगों को हैरान कर देंगे। अमेरिका में छोटी अनु और अनुपमा का आमना-सामना होगा।

Image

अमेरिका में होगा अनुपमा और आध्या का आमना-सामना

Anupamaa Chhoti Anu Meets Anupamaa In America: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को टीआरपी लिस्ट में टॉप पर लाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। वे एक बार फिर से ऐसे-ऐसे ट्विस्ट लाने वाले हैं जो 'अनुपमा' की टीआरपी को दोगुनी-तिगुनी कर सकते हैं। दरअसल, 'अनुपमा' (Anupamaa) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखने को मिला कि छोटी अनु अमेरिका में अनुपमा से टकराती है। लेकिन अनुपमा को देखते ही उसके पुराने जख्म हरे हो जाते हैं।

'अनुपमा' (Anupamaa) का ये वायरल वीडियो देख लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वे एपिसोड का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में देखने को मिला कि अनुपमा अमेरिका में रहकर क्रिसमस ट्री सजाती है। लेकिन तभी वहां छोटी अनु भी आ जाती है। छोटी उसे देखते ही पहचान जाती है और उसे पुरानी बातें याद आने लगती हैं कि खाई में कार के गिरने से पहले अनुपमा उससे उतर गई थी। पुराने जख्म हरे होते ही छोटी अनु का पारा चढ़ जाता है।

'अनुपमा' (Anupamaa) के स्पॉइलर में देखने को मिला कि अनुपमा, छोटी अनु यानी आध्या से पूछती है कि उसे कुछ चाहिए था। लेकिन छोटी सीधे मुंह बात न करते हुए कहती है, "नहीं, मैं अनजाने लोगों से ज्यादा बात नहीं करती।" अनुपमा मन ही मन सोचती है कि मेरी छोटी भी इतनी ही बड़ी हो गई होगी। वहीं दूसरी ओर छोटी अनु के पास अनुज का फोन आ जाता है। लेकिन वह ठान लेती है कि वह अनुज और अनुपमा का सामना नहीं होने देगी। ऐसे में वह वहां उसे आने से रोक देती है। अब देखना ये होगा कि 'अनुपमा' में अनुज और अनुपमा का सामना कैसे होता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article