Sachin Tyagi May Enter In Anupamaa: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में भी हमेशा से टॉप पर जगह बनाई हुई है। हालांकि बीते सप्ताह रुपाली गांगुली का ये सीरियल तीसरे स्थान पर लुढ़का हुआ नजर आया। 'अनुपमा' की टीआरपी में स्थिति सुधारने के लिए मेकर्स भी भरपूर कोशिश कर रहे हैं। आए दिन सीरियल में नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। साथ ही अभी तक कई कलाकारों की एंट्री भी हो चुकी है। वहीं अब 'अनुपमा' से टीवी के पॉपुलर एक्टर सचिन त्यागी (Sachin Tyagi) का नाम भी जुड़ रहा है, जो पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रहते हुए लोगों के दिलों-दिमाग पर धाक जमा चुके हैं।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, इंस्टाग्राम
'अनुपमा' को लेकर खबर आ रही है कि इसमें एक्टर सचिन त्यागी (Sachin Tyagi) कदम रख सकते हैं। हालांकि उनके किरदार से अभी तक पर्दा नहीं उठा है, लेकिन बताया जा रहा है कि एक्टर ने 'अनुपमा' के लिए मॉक शूट दिया है। सचिन त्यागी के बारे में बात करते हुए सूत्रों ने आईडब्ल्यूएमबज्ज से कहा, "सचिन त्यागी का मॉक शूट हुआ है और चैनल व मेकर्स उन्हें कास्ट करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।" बताया जा रहा है कि चैनल ने मामले को लेकर सचिन त्यागी से जुड़ने की भी कोशिश की थी, लेकिन अभी तक एक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
पहले भी अनुपमा में हो चुकी है सचिन त्यागी की एंट्री
'अनुपमा' सीरियल में सचिन त्यागी (Sachin Tyagi) ने पहले भी कदम रखा था। 'अनुपमा' में आए 5 साल के लीप के बाद दिखाया गया था कि सचिन त्यागी यानी मिस्टर गोयनका की मुलाकात फ्लाइट में अनुपमा से होती है, जो उसे बतौर जोशीबेन पहचान जाते हैं। साथ ही जिंदगी में कभी हार न मानने की भी सलाह देते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि अगर सचिन त्यागी 'अनुपमा' में कदम रखते हैं तो वह किस किरदार में दिखाई देंगे और कहानी को क्या मोड़ देंगे।
