Anupamaa की जिंदगी नर्क बनाने आ रहा है एक और विलेन, दुख की आग में डालेगा घी

Anupamaa To Had New Villain In Show For Creating Fuss: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। अनुपमा की जिंदगी यूं तो तोषू ने नर्क बनाई ही हुई है। वहीं अब उसके दुख को और बढ़ाने के लिए एक और विलेन की एंट्री होगी।

Anupamaa To Had New Villain In Show For Creating Fuss: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई वक्त से लोगों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। लेकिन 'अनुपमा' (Anupamaa) के करंट ट्रैक ने दर्शकों के दिमाग का दही बना दिया है। अनुपमा के हाथ सफलता लगी ही थी कि उसके बेटे पारितोष ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी। लेकिन अब उसके दुखों को और दोगुना करने के लिए मेकर्स एक और विलेन की एंट्री कराने वाले हैं जो 'अनुपमा' के रास्ते में कांटे बिछाने का काम करेगा।

End of Feed