टीवी मसाला

Anupamaa: आशीष मेहरोत्रा के बाद अब सुधांशु पांडे भी कहेंगे शो को अलविदा, खुद वनराज ने बताई अंदर की बात

Sudhanshu Pandey Breaks Silence On Leaving Anupamaa: रुपाली गांगुली का चर्चित शो 'अनुपमा' इन दिनों खूब सुर्खियों में है। लेकिन इसका करंट ट्रैक लोगों के सिर के ऊपर से जा रहा है। ऐसे में सुधांशु पांडे से सवाल किया गया कि क्या वह 'अनुपमा' को अलविदा कहना चाहते हैं।

Image

'अनुपमा' को अलविदा कहेंगे सुधांशु पांडे

Sudhanshu Pandey Breaks Silence On Leaving Anupamaa: रुपाली गांगुली के चर्चित शो 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई वक्त से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। हालांकि इन दिनों 'अनुपमा' (Anupamaa) का करंट ट्रैक दर्शकों को खासा पसंद नहीं आ रहा है। कुछ ही दिनों पहले अनुपमा का सपना पूरा हुआ था, लेकिन एक बार फिर से उसकी जिंदगी में बवाल मच गया है। वहीं दूसरी ओर वनराज की स्क्रीन टाइमिंग कम हो गई है, जिसे लेकर सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) से सवाल किया गया है कि क्या वह 'अनुपमा' को अलविदा कहना चाहते हैं।

सिद्धार्थ कन्नन संग इंटरव्यू के दौरान सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने बताया कि क्या वह 'अनुपमा' (Anupamaa) को अलविदा कहना चाहते हैं। इसपर सुधांशु पांडे ने कहा कि वह शो से शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं और उन्होंने अपने किरदार पर बहुत मेहनत की है और आज उनका ये रोल लोगों के बीच भी पॉपुलर है। सुधांशु ने इस सिलसिले में कहा, "मैं जहां भी जाता हूं, सुनने को मिलता है कि लोग वनराज को प्यार करते हैं और उन्हें वनराज शाह के डायलॉग बोलना भी पसंद है। इस तरह के जबरदस्त किरदार को यूं छोड़ना, जिसपर आपने शुरुआत से ही मेहनत की हो, इसका कोई तुक नहीं बनता।"

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने बताया कि वह 'अनुपमा' (Anupamaa) का एक अहम हिस्सा बने हुए हैं और इसे छोड़ने के बारे में कोई प्लान नहीं बना रहे। बता दें कि सुधांशु पांडे से पहले वकार शेख को लेकर भी खबर आई थी कि वह 'अनुपमा' छोड़ने वाले हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी ऐसा कुछ नहीं है और वह शो का हिस्सा बने हुए हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article