Anupamaa To Had New Villain In Show For Creating Fuss: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई वक्त से लोगों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। लेकिन 'अनुपमा' (Anupamaa) के करंट ट्रैक ने दर्शकों के दिमाग का दही बना दिया है। अनुपमा के हाथ सफलता लगी ही थी कि उसके बेटे पारितोष ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी। लेकिन अब उसके दुखों को और दोगुना करने के लिए मेकर्स एक और विलेन की एंट्री कराने वाले हैं जो 'अनुपमा' के रास्ते में कांटे बिछाने का काम करेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुपाली गांगुली (Rupali Ganuly) और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में अब 'वीरा' और 'कर्णसंगिनी' फेम यजुर्वेद सिंह की एंट्री होगी, जो कि शो में मिस्टर गुलाटी की भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। यजुर्वेद सिंह 'अनुपमा' में अनुपमा की मुसीबतों को और बढ़ाने का काम करेंगे। बता दें कि 'अनुपमा' में मिस्टर गुलाटी ने अनुपमा की ओर पार्टनरशिप का हाथ बढ़ाया था, जिससे वह उनके फूड बिजनेस में मदद कर सके। लेकिन अनुपमा ने मिस्टर गुलाटी का ऑफर ठुकराकर यशदीप का साथ देने का फैसला किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि मिस्टर गुलाटी अब अनुपमा के लिए मुसीबतें खड़ी करेगा।
'अनुपमा' में आएगा ये महाट्विस्ट
रुपाली गांगुली (Rupali Ganuly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही देखने को मिलेगा कि अनुपमा पारितोष से अपने सारे रिश्ते-नाते तोड़ देगी। वह तोषू के मुंह पर कहेगी कि अगर वह मर भी जाए तो भी तोषू उसे देखने ना आए। इसके अलावा बताया जा रहा है कि अनुपमा वनराज के मना करने के बाद भी भारत लौटेगी और टीटू व डिंपी की शादी में शामिल होगी।
