Anupamaa Rupali Ganguly Dance Before Ashwin K Verma In Holi Party: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। 'अनुपमा' के जरिए रुपाली गांगुली टीवी की टीआरपी क्वीन भी बन चुकी हैं। एक्ट्रेस एक्टिंग में तो माहिर हैं ही, साथ ही डांस में भी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का कोई जवाब नहीं है। बीते दिन होली के खास मौके पर रुपाली गांगुली ने अपने डांस से रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रुपाली गांगुली अपने पति अश्विन के वर्मा के सामने डांस करती दिखाई दीं।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, लेकिन देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में रुपाली गांगुली पति अश्विन के वर्मा के सामने 'ये जवानी है दीवानी' पर ठुमके लगाती नजर आईं। रुपाली ने अश्विन के वर्मा को भी डांस के लिए मनाने की बहुत कोशिश की। वहीं बीवी का जोश और जुनून देख अश्विन के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ गई। रुपाली गांगुली का ये डांस वीडियो देख उनके फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और अश्विन के वर्मा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "40 की उम्र में ऐसी मस्ती करने का अपना लक्ष्य रखो। कोई शक नहीं है कि अश्विन के वर्मा इतनी खुशहाल पत्नी पाकर बेहद लकी महसूस करते होंगे। फुल मनोरंजन का पैकेज। आप सभी को होली की शुभकामनाएं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बहुत ज्यादा क्यूट हैं, पूकी। मेरे अंदर का शर्मिला और इंट्रोवर्ट इंसान हिल गया।"
