टीवी मसाला

Anupamaa: बेटी को विदा कर अनुपमा ने धूम-धड़ाके से मनाई होली, लगाए ऐसे ठुमके कि समधी पराग भी हो जाएगा हैरान

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Celebrates Holi With Cast: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली त्यौहारों में रंग जमाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'अनुपमा' की कास्ट के साथ होली मनाती नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने जमकर डांस भी किया।

Image

रुपाली गांगुली ने धूम-धड़ाके से मनाई होली

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Celebrates Holi With Cast: होली की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। हर कोई होली के जश्न में चूर नजर आ रहा है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक होली के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं टीवी सितारों में भी होली को लेकर काफी क्रेज है। टीवी के टॉप शो 'अनुपमा' के सेट पर भी होली की धूम नजर आ रही है। हाल ही में रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'अनुपमा' (Anupamaa) की बाकी कास्ट के साथ होली मनाती दिखाई दीं। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी टीम के साथ जमकर गुलाल तो उड़ाए ही, साथ ही आलिया भट्ट और वरुण धवन के गाने 'बदरी की दुल्हनिया' पर ठुमके लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में रुपाली गांगुली रेड बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी में नजर आईं। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ गुलाल तो उड़ाया ही। इसके बाद 'बदरी की दुल्हनिया' पर खूब डांस किया। वीडियो में रुपाली गांगुली के एक्सप्रेशंस और अंदाज देखने लायक रहा। इस वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली गांगुली ने कैप्शन में लिखा, "टीम 'अनुपमा' की ओर से आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" रुपाली गांगुली के साथ-साथ वीडियो में अल्पना बुच, विदूषी तिवारी, वरुण कस्तुरिया और शिवानी चक्रवर्ती जैसे सितारे भी नजर आए।

'अनुपमा' (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का ये वीडियो देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हैप्पी होली, आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे वाह, अनुपमा के परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "होली की शुभकामनाएं, आशा करती हूं कि ये होली आप सभी के जीवन में रंग भर दे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article