टीवी मसाला

Anupamaa: लीप के साथ मेकर्स खत्म करेंगे रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का किस्सा, औरा भटनागर का भी काटेंगे पत्ता

Anupamaa Rupali Ganguly And Gaurav Khanna To Quit Show: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके साथ शो की कहानी नए सिरे से शुरू होगी। लेकिन बताया जा रहा है कि सीरियल में लीप आने से पहले ही रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का पत्ता कट जाएगा।

Image

'अनुपमा' से कटेगा रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का पत्ता

Anupamaa Rupali Ganguly And Gaurav Khanna To Quit Show: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। "अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है, लेकिन इसकी रेटिंग पहले के मुकाबले काफी ज्यादा गिर गई है। ऐसे में 'अनुपमा' की रेटिंग को सातवें आसमान पर पहुंचाने के लिए मेकर्स ने लीप लाने का फैसला किया है। शो में एक बार फिर से लीप आएगा, जिसके साथ ही इसकी नई कहानी की भी शुरुआत होगी। लेकिन 'अनुपमा' (Anupamaa) में लीप से पहले इसके लीड कलाकारों पर मेकर्स कैंची चला सकते हैं और नए सितारों की एंट्री करा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर खबर आई है कि लीप से पहले रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना शो को छोड़ सकते हैं। उनके साथ-साथ औरा भटनागर का पत्ता भी "अनुपमा' से कट जाएगा और उसकी जगह नई एक्ट्रेस आध्या बनकर 'अनुपमा' में कदम रखेगी। हालांकि इस बात पर अभी तक मेकर्स या फिर कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक कमेंट नहीं किया गया है, साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत इस बात की पुष्टि भी नहीं करता है। लेकिन लीप को लेकर अटकलें लगना काफी तेज हो गई हैं।

'अनुपमा' का लीड एक्टर बनेगा ये हैंडसम हंक

'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर खबर है कि इसमें एक्टर शिवम खजुरिया लीड एक्टर बनकर एंट्री कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह लीप के बाद कदम रखेंगे, जिसकी जोड़ी आगे चलकर आध्या के साथ बनेगी। शिवम खजुरिया के बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने कहा, "शिवम खजुरिया को 'अनुपमा' में लीप के बाद लीड एक्टर बनाया जाएगा। वो रुपाली गांगुली के शो में आध्या के साथ नजर आएंगे। उनकी एंट्री लीप के बाद होगी। शिवम का किरदार ही अनुपमा की कहानी को आगे लेकर जाएगा। औरा भटनागर भी शो को छोड़ देंगी और उनकी जगह कोई नया चेहरा कदम रखेगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article