टीवी मसाला

Anupamaa फेम रुपाली गांगुली पर टूटा दुखों का पहाड़, सास सुदर्शन वर्मा का हुआ निधन

Anupamaa Actress Rupali Ganguly Mother In Law Passed Away: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, रुपाली गांगुली की सासू मां सुदर्शन वर्मा का निधन हो गया है, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने पोस्ट भी शेयर की है।

Image

रुपाली गांगुली पर टूटा दुखों का पहाड़

Anupamaa Actress Rupali Ganguly Mother In Law Passed Away: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने सीरियल 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। रुपाली गांगुली का अंदाज देख फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थकते हैं। लेकिन हाल ही में रुपाली गांगुली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सासू मां सुदर्शन वर्मा का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है। रुपाली गांगुली की पोस्ट में उनकी सासू मां अपने पोते रुद्रांश को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां देती नजर आईं।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने सासू मां का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "रुद्रांश का पहला जन्मदिन उस एक शख्स के बगैर जिन्होंने उसे उसके माता-पिता से भी ज्यादा प्यार दिया है। हमेशा सादी का लाडला कृष्णा। श्रीमति सुदर्शन वर्मा, आपकी कमी हमें हमेशा खलेगी। हमेशा अपने माता-पिता और दादी-दादा का सम्मान करें। बगैर शर्तों और मिलावट रहित आशीर्वाद।" रुपाली गांगुली की पोस्ट देख फैंस भी मायूस नजर आए। सबने कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "उनकी आत्मा को शांति मिले। वो हमेशा ही अपने रुद्रांश के लिए गार्डियन एंजल रहेंगी।"

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के करियर की बात करें तो इन दिनों उनका टीवी शो 'अनुपमा' छोटे पर्दे पर तो धमाल मचा ही रहा है। साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी 'अनुपमा' का तूफान उठता नजर आता है। जल्द ही अनुपमा में नई शुरुआत होने वाली है, जिसमें शिवम खजुरिया लीड एक्टर बनकर एंट्री मारेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article