Anupamaa: राजा-रानी बन प्रेम कहानी की शुरुआत करेंगे अनुज-अनुपमा, सेट से लीक हुआ रोमांटिक वीडियो

Anupamaa BTS Video: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में लोग काफी समय से अनुज का किरदार देखना चाहते हैं लेकिन अब यह मुराद पूरी होने वाली है। शो के सेट से रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

Anupamaa BTS Video: राजन शाही का शो अनुपमा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में लीप आन के बाद पूरी तरह से अब ऑनस्क्रीन नई स्टार कास्ट देखने को मिल रही है। हालांकि जनता आज भी मेकर्स के सई फैसले से खुश नहीं है तभी टीआरपी लिस्ट में शो का भट्टा बैठा हुआ है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो जरूर पहले नंबर पर बना हुआ है लेकिन रेटिंग सिर्फ 2.4 थी। इस बीच लोग मेकर्स काफी समय से चाहते हैं की कहानी में अनुज की वापसी हो हालांकि यह खवाइश अब पूरी होने वाली है।

Anupamaa BTS Video: Gaurav Khanna-Rupali Ganguly Dance Video

सीरियल अनुपमा (Anupamaa) के सेट वीडियो लीक हुआ है जिसमें रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपमा और अनुज जल्द ही एक रोमांटिक डांस ऑनस्क्रीन लाने वाले हैं जिसमें वह राजा और रानी के रूप में नजर आएंगे। मेकर्स का यह सप्राइज़ हालांकि सोशल मीडिया पर लीक गया है लेकिन जनता इसे देखने के लिए उत्सुक हैं। लीप के 1 महीने बाद भी अनुज यानी गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) शो से गायब थे, ऐसे में लोगों ने अनुमां लगाया कि एक्टर शो छोड़ गए हैं क्या?।

End of Feed