टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 5 November: अभिरा और रुही के बच्चों पर मंडराया खतरा, कोई एक देगा पोद्दार खानदान को वारिस

YRKKH Spoiler 5 November: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था कि रुही के अंदर अभिरा के बच्चे को लेकर जलन बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा विद्या और अरमान को एक करने के लिए नई नई तरकीबें आजमा रही है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 November

YRKKH Spoiler 5 November: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जिसे देख हर कोई चौंक जाएगा। रुही के अंदर अभिरा और उसके होने वाले बच्चे को लेकर जलन बढ़ती जा रही है और जो आगे जाकर एक सर्वनाश का रूप लेगी। पोद्दार खानदान में खुशियां दस्तक देने से पहले ही उलटे पैर लौट जाएगी और घर सुना पड़ जाएगा। आज 5 नवंबर को शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है कि चुपके-चुपके विद्या अभिरा के बच्चे के लिए स्वेटर बनाती है जिसे आगे चलकर रुही जलन में डूब खराब कर देती है। यह सब रोहित देख लेता है और रुही को समझाता है कि वो कैसे एक आने वाले बच्चे के लिए मन में जलन रख सकती है। यह सुन जैसे ही रुही कमरें से बाहर जाने वाली होती है उसके द्वारा खराब किया हुआ स्वेटर पैरों में फंस जाता है और वो गिरने से बच जाती है। वहीं दूसरी तरफ अरमान और दादी सा मिलकर अभिरा के बच्चे के लिए स्वेटर बुनने की कोशिश करते हैं।

कहानी में आगे देखने को मिलता है कि अरमान अभिरा को डेट पर लेकर जाता है जहां मनोज भी मौजूद होता है और क्लाइंट को लेकर बवाल मच जाता है। शो के प्रोमो में देखने को मिला कि पंडित जी भविष्यवाणी करते हैं की पोद्दार खानदान में किसी एक बच्चे का ही जन्म होगा और दूसरा मौत के कुएं में गिर जाएगा। अभिरा अरमान को फोन कर बताती है कि वो बच्चे को महसूस नहीं कर पा रही है और दोनों अस्पताल पहुंच जाते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article