टीवी मसाला

Anupamaa: अनुपमा को सहारा देने के लिए होगी इस नए किरदार की एंट्री, TRP के लिए बड़ा दांव खेलेंगे राजन शाही

Anupamaa This Actress To Enter In Rupali Ganguly Show: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में जल्द ही देखने को मिलेगा कि इसमें नए किरदार की एंट्री होगी, जो आगे चलकर अनुपमा का सहारा बनेगी। इस किरदार से एक बार फिर शाह हाउस में भूचाल आ सकता है।

Image

'अनुपमा' में नए किरदार को लाएंगे राजन शाही

Anupamaa This Actress To Enter In Rupali Ganguly Show: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' को टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स हर संभव प्रयास कर रहे हैं। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में जनरेशन लीप तक आ चुका है, जिससे अनुपमा की टीआरपी को थोड़ा उछाल मिल सके। लीप की खातिर मेकर्स ने शो में कई सितारों की भी एंट्री कराई, जिसमें अलीशा परवीन से लेकर मनीष नागदेव तक शामिल हैं। वहीं अब एक और स्टार का नाम 'अनुपमा' (Anupamaa) के लिए सामने आ रहा है। खबरों की मानें तो 'अनुपमा' में जल्द ही एक और एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है जो शो में अनुपमा का सहारा बनेगी और उसके बिजनेस को आगे बढ़ाने का भी काम करेगी।

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस सेजल शाह 'अनुपमा' (Anupamaa) में कदम रखेंगी। बताया जा रहा है कि वह एक गुजराती महिला का किरदार निभाएंगी, जो आगे चलकर अनुपमा का सबसे बड़ा सहारा बनेगी। जानकी बेन 'अनुपमा' में अनु की रसोईं को संभालने में मदद करेंगी। लेकिन उनका ये समर्थन शाह परिवार को चुभने लगेगा, जिससे एक बार फिर से परिवार अनुपमा के खिलाफ हो जाएगा। हालांकि देखना ये होगा कि जानकी बेन का साथ मिलने से अनुपमा की जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं।

'अनुपमा' की नई कहानी से परेशान हैं दर्शक

बता दें कि 'अनुपमा' (Anupamaa) में लीप के बाद वाली कहानी पूरी तरह से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कॉपी है। उस शो में जहां नायरा भागकर ऋषिकेश चली जाती है और अक्षरा को वो महापूजा के दौरान मिलती है। कुछ इसी तरह 'अनुपमा' में आध्या भागकर द्वारकाधीश आ चुकी है और यहां भी महापूजा के दौरान अनुपमा अपनी बेटी से मिलेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article