टीवी मसाला

Anupamaa से क्या सच में हुई Gaurav Khanna की छुट्टी? वायरल वीडियो से मिला जनता को हिंट

Gaurav Khanna Exit From Anupamaa: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में 15 साल के लीप ने दस्तक दे दी है। हालांकि अभी तक शो से गौरव खन्ना गायब हैं और ना ही वह किसी प्रोमो में नजर आए। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गौरव ने शो से गायब होने से जुड़ा हिंट दिया।

Image

Anupama Gaurav Khanna

Gaurav Khanna Exit From Anupamaa: टीवी दुनिया का टॉप सीरियल अनुपमा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। सीरियल की कहानी में 15 साल के लीप ने दस्तक दे दी है। हालांकि इस लीप को ज्यादा लोग पसंद नहीं कर रहे हैं जिसकी बड़ी वजह से कहानी से अनुज का किरदार गायब है। जी हां शो के प्रोमो और अब तक एपिसोड में गौरव खन्ना नजर नहीं आएं हैं। लोगों का मानना है कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है, हालांकि इस पर अब खुद गौरव खन्ना ने अपडेट कि है। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है यह पूरा सच।

अनुपमा (Anupama) फेम गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) हाल ही में जयपुर एक ईवेंट में पहुंचे जहां फैंस संग बातचीत के दौरान उन्होंने सीरियल से गायब होने का हिंट दिया। गौरव कहते हुए नजर आए कि जयपुर आकार मुझे बहुत अच्छा लगा और साल में दो तीन चक्कर को लग ही जाते हैं इस शहर के। बेशक यह एक बहुत सुंदर शहर है लेकिन मुझे वापिस जाना पड़ेगा क्यूंकी लोगों के लिए सीरियल भी तो बनाना है। मैं यहां रहूँगा तो वहाँ पर शूट। हर कोई अनुपमा और अनुज के रोमांस को देखने के लिए बेताब हैं।

गौरव खन्ना कि इस बातचीत से लगा की वो अनुपमा को छोड़कर नहीं जा रहे हैं बल्कि जल्द ही वह एक नया रूप में नजर आएंगे। बात दें शो में शिवम खजूरिया और आलिशा परवीन की एंट्री हुई है। साथ ही लीप के बाद निशि सक्सेना, निधि शाह, गौरव शर्मा, चांदनी भगवानानी, औरा भटनागर और कुंवर अमर जैसे स्टार्स छोड़कर चले गए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article