Anupamaa में मोहसिन खान की एंट्री की खबर निकली झूठी, राजन शाही ने किया साफ; बोले- एक नया शो बनाएंगे...

Mohsin Khan Not Entering In Anupamaa: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में मोहसिन खान की एंट्री की खबर आई थी। इस मामले पर अब राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है।

Mohsin Khan Not Entering In Anupamaa: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने सीरियल के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। 'अनुपमा' में आने वाले दिलचस्प मोड़ के बीच खबर आ रही थी कि सीरियल में एक्टर मोहसिन खान की एंट्री होने वाली है। एक्टर को लेकर कहा जा रहा था कि 'अनुपमा' में मोहसिन खान, अद्रिजा रॉय के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। लेकिन अब इन खबरों पर राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है। राजन शाही (Rajan Shahi) ने ये साफ कर दिया है कि 'अनुपमा' में मोहसिन खान की एंट्री की खबर पूरी तरह से अफवाह है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: दूध से मक्खी की तरह श्रुति को निकाल फेंकेगा प्रेम, अनुपमा पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Anupamaa

Anupamaa में मोहसिन खान की एंट्री की खबर निकली झूठी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    राजन शाही (Rajan Shahi) ने आईडब्ल्यूएमबज्ज के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने साफ किया कि 'अनुपमा' में मोहसिन खान की एंट्री नहीं हो रही है। राजन शाही ने इस बारे में कहा, "ये अफवाहें हैं। मुझे नहीं पता कि मेकर्स ये सनसनीखेज चीजें क्यों बता रहे हैं जो कि सच नहीं है। मोहसिन खान एक शानदार एक्टर हैं। जब भी हम उन्हें दोबारा कास्ट करेंगे तो ये एक नया शो होगा। मोहसिन खान और शिवांगी जोशी मेरी पसंदीदा जोड़ी हैं। मैं दोबारा कह रहा हूं कि जब भी डायरेक्टर कट प्रोडक्शन्स नया शो करने का फैसला करेगा तो ये शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के साथ ही होगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa में खत्म हुआ पराग त्यागी का किरदार? एक्टर Rahil Azam ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी

    End of Feed