टीवी मसाला

Anupamaa के फिर से TRP में नंबर 1 बनते ही अद्रिजा रॉय ने हेटर्स को मारा करारा तमाचा, बोलीं- फुल क्रेडिट तो...

Anupamaa Fame Adrija Roy Open Up On Show Back On Number 1: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग में कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर आ चुका है, जिसे लेकर अब अद्रिजा रॉय ने हेटर्स को करारा जवाब दिया है।

Image

'अनुपमा' के टीआरपी में नंबर 1 पर आते ही अद्रिजा रॉय ने तोड़ी चुप्पी

Anupamaa Fame Adrija Roy Open Up On Show Back On Number 1: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स के साथ एक बार फिर से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लिया है। 'अनुपमा' जहां टीआरपी लिस्ट में टॉप 3 तक से बाहर हो गया था तो वहीं एक बार फिर से जबरदस्त धमाकों के साथ शो ने नंबर 1 पर वापसी कर ली है। 'अनुपमा' ने 2.5 रेटिंग के साथ 'उड़ने की आशा' तक को मात दे दिया, जो बीते कई सप्ताह से नंबर 1 पर चल रहा था। इस बात को लेकर अब 'अनुपमा' (Anupamaa) की राही यानी अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) ने चुप्पी तोड़ी है। अद्रिजा रॉय ने शो के नंबर 1 बनते ही हेटर्स को भी करारा जवाब दिया, साथ ही कहा कि ये हमारी पूरी टीम की मेहनत है।

अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) ने 'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी के सिलसिले में इंडिया फोरम से बातचीत की। शो के फिर से नंबर 1 बनते ही एक्ट्रेस ने कहा, "मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि हम नंबर 1 पर वापिस आ चुके हैं। ये पूरी टीम, कलाकारों, क्रू और सीन के पीछे मौजूद हर किसी की मेहनत का नतीजा है। ये सफलता हम सबके लिए है। जब मैंने 'अनुपमा' में कदम रखा था तो मुझे बहुत सारे नेगेटिव कमेंट्स मिले थे। लोगों ने शो में मेरे रोल पर भी सवाल उठाए थे। मैं फुल क्रेडिट तो नहीं लेना चाहूंगी, लेकिन मुझे यकीन है कि ये उपलब्धि उन ट्रोल्स के लिए करारा जवाब है।"

'अनुपमा' में जल्द ही आएगा ये महाट्विस्ट

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही दिखाया जाएगा कि पराग के गुस्से के कारण मोटी बा की तबीयत खराब हो जाएगी। वहीं मोटी बा की खातिर प्रेम वापिस कोठारी मेंशन लौट जाएगा, जहां मोटी बा उससे शादी की जिद करेंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article