टीवी मसाला

Anupamaa: दोगुनी TRP के लिए राजन शाही ने YRKKH की इस हसीना को बनाया प्रेम की असली मां, कहानी को देंगे नया रुख

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actress To Portray Prem's Real Mother In Anupamaa: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही गायत्री कोठारी की एंट्री होने वाली है। ये रोल कोई और नहीं बल्कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मशहूर एक्ट्रेस अदा करने वाली हैं।

Image

'अनुपमा' में कदम रखने के लिए तैयार है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की ये हसीना

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actress To Portray Prem's Real Mother In Anupamaa: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में बीते कुछ दिनों से ऐसा महासंग्राम चल रहा है, जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। खास बात तो यह है कि 'अनुपमा' ने एक बार फिर से टीआरपी में नंबर 1 पर जगह बना ली है। वहीं अब इसकी रेटिंग को दोगुनी करने के लिए राजन शाही एक और दांव खेलने जा रहे हैं। 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही गायत्री कोठारी की एंट्री होने वाली है, जो कि प्रेम की असली मां है। शो में गायत्री के जीवन से जुड़ी कुछ चीजें दिखाई जाएंगी। खास बात तो यह है कि मेकर्स ने गायत्री कोठारी के किरदार के लिए एक्ट्रेस भी तय कर ली है, जो कि कोई और नहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की चाची मां हैं।

दरअसल, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में चाची मां यानी सुरेखा का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस सई बरवे 'अनुपमा' (Anupamaa) में बतौर गायत्री कोठारी एंट्री करने वाली हैं। सई बरवे ने गायत्री कोठारी का लुक भी अपना लिया है, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। टेली टॉक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सई बरवे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह शिवम खजुरिया के साथ नजर आईं। फोटोज में शिवम खजुरिया अपनी ऑनस्क्रीन मां पर प्यार लुटाते दिखाई दिये।

'अनुपमा' (Anupamaa) में गायत्री कोठारी की एंट्री के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि 'अनुपमा' के आज के एपिसोड में दिखाया गया कि प्रेम अपने पिता पराग और मां ख्याति पर गायत्री की मौत का इल्जाम लगाता है और कहता है कि आप दोनों की वजह से ही उन्होंने खुदकुशी की थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स गायत्री की क्या कहानी दर्शकों को दिखाते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article