टीवी मसाला

Anupamaa: अनुपमा के बाद अब आस्था के महाकुंभ का हिस्सा बनी राही, ऑफव्हाइट साड़ी पहन त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

Anupamaa Raahi Aka Adrija Roy Takes Holy Dip At Mahakumbh: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय इन दिनों 'अनुपमा' में बतौर राही नजर आ रही हैं। हाल ही में वह आस्था के महाकुंभ यानी प्रयागराज पहुंची हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाती नजर आईं।

Image

'अनुपमा' फेम अद्रिजा रॉय ने आस्था के महाकुंभ में लगाई डुबकी

Anupamaa Raahi Aka Adrija Roy Takes Holy Dip At Mahakumbh: महाकुंभ को लेकर आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी सितारों में भी खूब धूम देखने को मिल रही है। रुपाली गांगुली से लेकर दिगांगना सूर्यवंशी और कृष्णा मुखर्जी जैसे कई टीवी सितारे अभी तक महाकुंभ 2025 का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं अब ऑनस्क्रीन मां के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय भी 'महाकुंभ 2025' का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाती नजर आईं। अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) की फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

'अनुपमा' (Anupamaa) फेम अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) ने ऑफ व्हाइट साड़ी पहन त्रिवेणी संगम में स्नान किया। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना की, साथ ही अर्घ्य भी दिया। इसके अलावा अद्रिजा रॉय ने यमुना नदी में नाव की सवारी का भी लुत्फ उठाया। फोटोज देख कहा जा सकता है कि अद्रिजा रॉय त्रिवेणी संगम में स्नान के वक्त आस्था में लीन थीं। अद्रिजा रॉय ने इन फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्म के त्यौहार का हिस्सा बनी। महाकुंभ 2025- जिंदगी में एक बार।"

'अनुपमा' (Anupamaa) फेम अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) की इन फोटोज को देख कई अनुपमा स्टार्स ने भी कमेंट किये। शिवम खजुरिया ने कमेंट में लिखा, "हर हर गंगे।" वहीं तोषू का रोल अदा करने वाले मनीष नागदेव ने कमेंट किया, "हर-हर गंगे। हर हर महादेव।" अद्रिजा रॉय की इन फोटोज को अभी तक 50 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर महादेव को याद करते दिखाई दिये।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article