Anupamaa Promo: मां दुर्गा की तरह तोषू और गौतम का संहार करेगी अनुपमा, राही को भी देगी 440 वोल्ट का झटका

Anupamaa Promo Video: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में महाट्विस्ट आने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा सरेआम मां दुर्गा की तरह पारितोष और गौतम को गुनाहों की सजा देगी। वहीं दूसरी ओर राही से भी उसकी तकरार होगी।

Anupamaa Promo Video: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट के साथ-साथ दर्शकों के दिलों-दिमाग पर भी कब्जा किया हुआ है। रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में अभी तक दिखाया गया कि अनुपमा दिखाई न देने के बाद भी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देती है और अपनी टीम के साथ जीत दर्ज करती है। इस जीत से राही का घमंड चूर हो जाता है और वो सभी बिगड़े कामों के लिए अनुपमा को दोषी ठहराती है। लेकिन रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अब अनुपमा मां दुर्गा की तरह पारितोष और गौतम के पापों का संहार करेगी। इतना ही नहीं, वो अपनी बेटी राही से भी टकराएगी।

anupamaa

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'अनुपमा' (Anupamaa) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुपमा का तेवर देख दर्शक भी हैरान रह गए। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि अनुपमा डंडा लेकर सरेआम पारितोष को पीटती है। वो कहती है कि तुझे पैसे चाहिए, पैसे चाहिए ना तुझे। अनुपमा का ये तेवर देख परिवार भी हैरान रह जाता है। वहीं पारितोष के बाद अगली बारी गौतम की होती है। वो गौतम को पीटते हुए कहती है, "ये प्रार्थना पर अत्याचार करने के लिए।" दोनों के बाद राही से भी अनुपमा का आमना-सामना होता है।

End of Feed