टीवी मसाला

YRKKH एक्टर रोहित पुरोहित और शीना बजाज के घर गूंजी किलकारी, शादी के 7 साल बाद बने मम्मी-पापा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rohit Purohit-Sheena Bajaj Become Parents: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर रोहित पुरोहित और एक्ट्रेस शीना बजाज शादी के 7 साल बाद मम्मी-पापा बने हैं। दोनों के घर बेटे ने जन्म लिया है और ये खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- शीना बजाज इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rohit Purohit-Sheena Bajaj Become Parents: टीवी के मशहूर एक्टर रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2019 में शादी रचाई थी और खास बात तो यह है कि शादी के 7 साल बाद शीना बजाज और रोहित पुरोहित के घर किलकारी गूंजी है। कपल ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और शीना बजाज (Sheena Bajaj) को मम्मी-पापा बनने के लिए फैंस और टीवी स्टार्स भी खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं।

'बेस्ट ऑफ लक निक्की' एक्ट्रेस शीना बजाज (Sheena Bajaj) ने बेटे को जन्म दिया है। शीना बजाज और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा नजर आया कि 'इट्स अ बॉय।' इतना ही नहीं, शीना बजाज और रोहित पुरोहित ने फोटोज शेयर कर अपनी नन्ही सी जान की झलक भी साझा की। रोहित पुरोहित ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "बेटा हुआ है।" रोहित पुरोहित और शीना बजाज के सोशल मीडिया पोस्ट पर टीवी स्टार्स खूब बधाइयां दे रहे हैं। हितेश भारद्वाज ने कमेंट में लिखा, "बधाई हो भाई।" विशाल आदित्य सिंह ने लिखा, "साला मैं तो चाचा बन गया। बधाइयां जी बधाइयां।"

शीना बजाज (Sheena Bajaj) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) की पोस्ट पर कमेंट करते हुए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के रोहित ने लिखा, "दिल से बधाइयां शीना बजाज और रोहित पुरोहित। सुपर न्यूज। भगवान बच्चे को आशीर्वाद दें, ढेर सारा प्यार और सफलता दें।" रोहित पुरोहित की ऑनस्क्रीन बेटी उर्वा रुमानी ने भी कमेंट में लिखा, "ढेर सारी बधाइयां। मेरे हीरो-हीरोईन को ढेर सारा प्यार।" बता दें कि रोहित पुरोहित और शीना बजाज की पहली मुलाकात साल 2012 में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने करीब 6 सालों तक एक-दूजे को डेट किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article