टीवी मसाला

11 साल से Bigg Boss ठुकरा रही हैं तनुश्री दत्ता, 1.65 करोड़ के ऑफर पर भी मारी लात; बोलीं- मर्द के साथ बेड पर...

Tanushree Dutta Reveals She Is Rejection Bigg Boss From 11 Years: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने कई सितारों के करियर को बड़े स्तर पर बदलकर रख दिया है। लेकिन हाल ही में तनुश्री दत्ता ने बताया कि वह पिछले 11 सालों से शो को ठुकरा रही हैं। उन्होंने इसका कारण भी साझा किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, तनुश्री दत्ता इंस्टाग्राम

Tanushree Dutta Reveals She Is Rejection Bigg Boss From 11 Years: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' का 19वां सीजन इन दिनों छोटे पर्दे पर खूब धमाल मचा रहा है। बिग बॉस अपने हर सीजन के साथ टीवी की दुनिया के लिए मनोरंजन का पिटारा लेकर आता है। बिग बॉस ने कई कंटेस्टेंट्स की जिंदगी को भी बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने कसम खा ली है कि वह कभी भी बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगे। इस लिस्ट में अब तनुश्री दत्ता का नाम भी जुड़ चुका है। 'आशिक बनाया' एक्ट्रेस ने बताया कि वह बीते 11 सालों से 'बिग बॉस' ठुकरा रही हैं। उन्हें 1.65 करोड़ रुपये ऑफर हुए थे, जिसके बाद भी उन्होंने शो को ठेंगा दिखा दिया। तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने अपने इंटरव्यू में बिग बॉस को घटियापन भी बताया है।

बॉलीवुड ठिकाना को दिये इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने 'बिग बॉस' के सिलसिले में बात की। उन्होंने इस बारे में कहा, "मैं बीते 11 सालों से बिग बॉस में हिस्सा लेने से मना कर रही हूं। वो हर साल मुझे शो का ऑफर देते हैं और मैं हर साल उन्हें फटकारती हूं कि क्या आपको लगता है कि मैं ऐसा शो करूंगी वो भी सिर्फ पैसों के लिए। क्या मैं आपको ऐसी लड़की लगती हूं, जो एक आदमी के साथ उसी बिस्तर पर सो जाएगी वो भी एक रियलिटी शो के लिए।"

तनुश्री दत्ता को मिला था 1.65 करोड़ रुपये का ऑफर

तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने अपने इंटरव्यू में 'बिग बॉस' को घटियापन बताया। उन्होंने कहा, "ये कोई बड़ी चीज नहीं है, बल्कि घटियापन का नंगा प्रदर्शन है। मेकर्स ने मुझे शो के लिए 1.65 करोड़ रुपये ऑफर किये थे, क्योंकि उन्होंने एक बॉलीवुड स्टार को भी इतनी ही रकम दी थी। वो मेरे लेवल की स्टार थी। बिग बॉस के एक स्टाइलिस्ट ने ये भी कहा कि वो मुझे और पैसे ऑफर कर सकते हैं, लेकिन मैंने मना कर दिया। अगर वो मुझे चांद भी दे दें तो भी मैं नहीं जाऊंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article